Move to Jagran APP

'किडनैपिंग केस' में नया मोड़, लव मैरिज करने लुधियाना से जालंधर आई थी लड़की, थाने में खुलासा

लुधियाना से जालंधर आई लड़की का अपहरण नहीं हुआ था। शादी रचाने के लिए अपने प्रेमी के साथ गई थी लड़की देर पुलिस रात थाना बस्ती बावा खेल में जमा करवा दिए कोर्ट मैरिज के सर्टिफिकेट दिखा दिए।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Fri, 29 Jan 2021 11:37 AM (IST)Updated: Fri, 29 Jan 2021 12:29 PM (IST)
'किडनैपिंग केस' में नया मोड़, लव मैरिज करने लुधियाना से जालंधर आई थी लड़की, थाने में खुलासा
लुधियाना से जालंधर आई लड़की का अपहरण नहीं हुआ था। वह अपने प्रेमी के साथ आई थी।

जालंधर, जेएनएन। शहर के अर्जुन नगर में लड़की के अपहरण का मामला गलत निकला। कहानी प्रेम संबंधों थी लेकिन लड़की के घरवालों ने पुलिस के सामने अपहरण का दावा किया। युवती अपने प्रेमी के साथ खुद गई थी। दोनोंं कोर्ट मैरिज करने के बाद वीरवार देर रात थाने में पहुंचे तो पूरे मामले की परतें खुल गईं।थाने में दोनों ने अपनी शादी का सर्टिफिकेट जमा करवा दिया। अब थाना पुलिस अपहरण के मामले को रद करेगी।

loksabha election banner

थाना प्रभारी गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि लड़की और लड़के के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उन्होंने थाने में सर्टिफिकेट भी जमा करवा दिया है जिसके बाद अब लड़के के खिलाफ मामला रद करने के लिए अदालत में अर्जी दे दी जाएगी। थाना प्रभारी सेखों ने बताया कि लड़की बालिग है। उन्होंने बताया कि वीरवार को सूचना मिली थी कि लुधियाना में रहने वाली एक नाबालिग युवती को लुधियाना के ही डावा नगर में रहने वाले युवक ने अपहरण की धमकी दी थी और जालंधर में उसका अपहरण हो गया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिंकू के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था।

क्या है पूरा मामला, जानें

पुलिस को दी शिकायत में युवती के परिजनों ने बताया था कि उनकी बेटी को डावा नगर में रहने वाला एक लड़का तंग करता था। युवक उनकी रिश्तेदारी में ही लगता है। युवती की मां ने बताया कि वह लड़का उसकी बड़ी बहन के ससुराल में रहता है। उन्होंने जब अपनी बड़ी बहन से शिकायत की, तो उन्होंने उल्टा उसे ही धमका दिया। युवती की मां का कहना था कि वह गरीब परिवार से हैं, जिसके चलते उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी। शिकायत किए जाने के बाद लड़का उनको धमकियां देने लगा था। उसकी धमकियों से डर कर वह जालंधर अर्जुन नगर में आकर रहने लगे। बीते दिन उनकी बेटी किसी काम से बाहर गई लेकिन वापस नहीं आई। उनकी बेटी के साथ गई उनकी रिश्तेदार लड़की ने बताया कि रिंकू उनकी बेटी को सफेद कार में जबरन से उठाकर ले गया है। पुलिस ने बयानों के आधार पर रिंकू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.