Move to Jagran APP

भगवान परशुराम ने शास्त्रों का ज्ञान हासिल कर फैलाई ज्ञान की रोशनी : शर्मा

भगवान परशुराम जयंती महोत्सव कमेटी की तरफ से भगवान परशुराम जयंती सादगी के साथ मनाई गई

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 May 2021 07:43 PM (IST)Updated: Wed, 05 May 2021 07:43 PM (IST)
भगवान परशुराम ने शास्त्रों का ज्ञान हासिल कर फैलाई ज्ञान की रोशनी : शर्मा
भगवान परशुराम ने शास्त्रों का ज्ञान हासिल कर फैलाई ज्ञान की रोशनी : शर्मा

जागरण संवाददाता, जालंधर

loksabha election banner

भगवान परशुराम जयंती महोत्सव कमेटी की तरफ से भगवान परशुराम जयंती सादगी के साथ मनाई गई। इस संबंध में श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड में आयोजित कार्यक्रम में केवल मंदिर कमेटी व संस्था के सदस्य ही शामिल हुए। संस्था के प्रधान रवि शंकर शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के दौरान भगवान परशुराम के जीवन का बखान किया गया। समारोह का आगाज गुरु वंदना के साथ हुआ।

इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम ने ब्राह्मण कुल में जन्म लेकर ना केवल वेद शास्त्रों का ज्ञान हासिल किया, बल्कि इस ज्ञान के प्रकाश से समूचे ब्रह्मांड को रोशन भी किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के रक्षक भगवान परशुराम शस्त्र के ज्ञाता भी थे। इस बार कोविड-19 के चलते ना तो भगवान परशुराम जयंती शोभायात्रा निकाली गई है तथा ना ही शहर के धार्मिक स्थानों में आयोजन करने का आह्वान किया गया था। लिहाजा, भगवान परशुराम के अनुयायी व सनातन धर्म के सदस्यों को घरों में रहकर प्रभु की आराधना करने को कहा गया था। उन्होंने कहा कि संस्था की तरफ से भगवान परशुराम का व्यापक स्तर पर प्रचार किया जा रहा है। इस क्रम में लोगों को भगवान परशुराम के जीवन पर आधारित किताबें भी वितरित की जाती है। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन भेंट किए। इस मौके पर मंदिर कमेटी के कैशियर राहुल बाहरी, पं. केवल कृष्ण शर्मा, पवन भोडी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.