Move to Jagran APP

जालंधर में लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन में मनाया लोहड़ी पर्व, किसानों के संघर्ष का किया समर्थन

जालंधर में लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन में लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कॉलेज परिसर में छात्राओं की तरफ से गिद्दे की भी प्रस्तुति दी गई और इस आपसी प्रेम और भाईचारे के पर्व का मिलजुलकर मनाने का संदेश दिया।

By Vinay kumarEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 12:56 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 12:56 PM (IST)
जालंधर में लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन में मनाया लोहड़ी पर्व, किसानों के संघर्ष का किया समर्थन
जालंधर में लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन में लोहड़ी मनाते हुए।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन में लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोहड़ी जलाने की रस्म प्रिंसिपल डॉक्टर नवजोत, वरिंदर कौर की तरफ से की गई। इस दौरान पोस्टर के जरिए इस बार भी लोहड़ी यहां पर साथ-साथ किसानों संघर्ष को भी समर्पित की गई। किसानों के संघर्ष का समर्थन करते हुए भी एनसीसी कैडेट्स ने अपना संदेश दिया।

loksabha election banner

कॉलेज परिसर में छात्राओं की तरफ से गिद्दे की भी प्रस्तुति दी गई और इस आपसी प्रेम और भाईचारे के पर्व का मिलजुलकर मनाने का संदेश दिया। प्रिंसिपल डॉक्टर नवजोत ने कहा कि आज सारा विश्व ही दिल्ली में किसानों की तरफ से छेड़े गए संघर्ष का समर्थन कर रहा है ऐसे में पंजाब का पावन पर्व लोहड़ी को उन्हीं को समर्पित किया गया।

जालंधर में थाना-3 में मनाई लोहड़ी

थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने लोहड़ी का त्यौहार थाने में पूरे स्टाफ समेत मनाया इस मौके पर थाना प्रभारी मुकेश कुमार वह एएसआइ बलकरण सिंह ने स्टाफ को बधाई दी और लोगों को अपील की कि लोहड़ी का त्यौहार शांतिपूर्वक मनाएं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.