Move to Jagran APP

LIVE Jalandhar Coronavirus News Update: गदईपुर में छह लोगों और 2 सैलून कर्मी समेत 10 पॉजिटिव

Jalandhar Coronavirus News LIVE Update जिले में रविवार को नौ नए केस रिपोर्ट किए हैं। शनिवार को 45 मामले सामने आए थे।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 08:38 AM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 07:22 PM (IST)
LIVE Jalandhar Coronavirus News Update: गदईपुर में छह लोगों और 2 सैलून कर्मी समेत 10 पॉजिटिव
LIVE Jalandhar Coronavirus News Update: गदईपुर में छह लोगों और 2 सैलून कर्मी समेत 10 पॉजिटिव

जालंधर, जेएनएन। शुक्रवार को 78 और शनिवार को 45 लोग संक्रमित पाए जाने के बाद जिले में रविवार को दस नए कोरोना पॉजिटिव केस रिपोर्ट किए गए हैं। इनमें पांच बच्चे, तीन पुरुष और एक महिला है। संक्रमितों में छह लोग गदईपुर के रहने वाले हैं। दो सैलून पर काम करने वाले लड़के हैं जो हाल ही में सहारनपुर से लौटे हैं।  नए मामलों में एक पुलिसकर्मी भी है, जोकि संतोखपुरा का रहने वाला है और इस समय लुधियाना में तैनात है। इसके अलावा एक अन्य मरीज है। इसी के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 522 पहुंच गया है। जिले में अब तक 15 मरीजों की मौत हो चुकी है।

loksabha election banner

शनिवार को मिले 45 मामलों में सबसे ज्यादा 24 पुलिस जवान हैं। इनके बाद बिहार से धान लगाने के लिए आए 11 श्रमिक भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही कोरोना ने तीन दिन में पांचवां शतक पूरा किया। इन 45 मरीजों में से 43 लोग ऐसे हैं जिनका सेहत विभाग को कोई कारण नहीं पता चला। शनिवार को सरकारी मेडिकल कॉलेज फरीदकोट से आई रिपोर्ट के अनुसार 45 लोगों को कोरोना होने की पुष्टि हुई। इनमें पांच महिलाओं और तीन बच्चों समेत 31 मरीज अन्य जिलों से हैं। इसके अलावा, लुधियाना में सात और अमृतसर और पठानकोट में एक-एक मरीज मिले थे।

बिहार से आए 11 श्रमिक कोरोना की चपेट में आए

शनिवार को सुबह सरकारी मेडिकल कॉलेज से करीब 426 लोगों की निगेटिव रिपोर्ट आने से सेहत विभाग ने थोड़ी राहत की सांस ली। देर शाम कोरोना के धमाका किया और 45 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। बिहार के सीतामढी इलाके से जालंधर में धान लगाने के लिए 11 श्रमिक भी कोरोना की चपेट में आ गए। बिलगा में दस और मरीज सामने आए हैं जबकि करतारपुर के गुरुकुल में भी तीन लोग इसकी चपेट में आए हैं। बिना लक्षणों वाले मरीजों को मैरिटोरियस स्कूल में बनाए कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया।

सेहत विभाग के नोडल अफसर डा. टीपी सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शनिवार को 18 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। जिले में 524 मरीज निगेटिव पाए गए हैं। 626 लोगों के सैंपल जांच के लिए सरकारी मेडिकल कालेज फरीदकोट भेजे गए हैं। 1904 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
 

ये मिले कोरोना पॉजिटिव

24 पुलिस मुलाजिम
11 बिहार  जिला सीतामढ़ी
3 ऊटी तामिलनाडू
3 गाजियाबाद
1 पुर्तगाल वापस जाने से पहले पॉजिटिव
 
-----
तीन दिन में पांचवा शतक पूरा


जालंधर: कर्फ्यू खत्म होने के बाद लॉकडाउन में कोरोना भी सक्रिय हो गया है। पहले 38 दिनों में 105 मरीज इसकी चपेट में आए। इसके बाद जैसे ही लोगों को थोड़ी ढील मिलनी शुरू हुई और कोरोना भी तेज हो गया। कोरोना ने दूसरा शतक काफी तेजी के साथ 13 दिन में ही 102 मरीजों के साथ पूरा किया। तीसरा शतक 24 दिन में 108 मरीजों के साथ, इसके बाद दस दिन में 113 मरीजों के साथ चौथा शतक और अभ तीन दिन में पांचवा पूरा किया।

देखें कोरोना संक्रमितों की सूची

      उम्र      लिंग   पता
1.   28    पुरुष   पीएपी कैंपस
2.   24    पुरुष   पीएपी कैंपस
3.   26    पुरुष   पीएपी कैंपस
4.   28    पुरुष   पीएपी कैंपस
5.   23    पुरुष   पीएपी कैंपस
6.   45    पुरुष   पीएपी कैंपस
7.   45    पुरुष   पीएपी कैंपस
8.   24    पुरुष   पीएपी कैंपस
9.   25    पुरुष   पीएपी कैंपस
10.  23    पुरुष   पीएपी कैंपस
11.  23    पुरुष   पीएपी कैंपस
12.  23    पुरुष   पीएपी कैंपस
13.  52    पुरुष   पीएपी कैंपस
14.  30    पुरुष   भटनूरा लुबाना
15.  26    पुरुष   गुरुकुल करतारपुर  नया
16.  27    महिला  गुरुकुल करतारपुर नया
17.  10    लड़का  गुरुकुल करतारपुर
18.  28    पुरुष   कालू चंग मुकेरियां
19.  35    पुरुष   नूरपुर
20.  30    पुरुष   माडल एस्टेट दीपनगर
21.  53    पुरुष   कंदोला आदमपुर -
22.  47    पुरुष   सगरांवाला
23.  25    पुरुष   मरार गुरदासपुर
24.  50    पुरुष   पीएपी कैंपस
25.  50    पुरुष   पीएपी कैंपस
26.  48    पुरुष   पीएपी कैंपस
27.  51    पुरुष   पीएपी कैंपस
28.  51    पुरुष   पीएपी कैंपस
29.  27    पुरुष   हरिपुर खालसा नूरमहल
30.  14    लड़का  कंदोला खुर्द बिलगा  
31.  23    पुरुष   कंदोला खुर्द बिलगा  
32.  30    महिला  मोहल्ला कच्चा पक्का वेहड़ा नूरमहल
33.  18    पुरुष   उप्पल भूपा, बिलगा
34.  60    पुरुष   उप्पल भूपा, बिलगा
35.  23    पुरुष   उप्पल भूपा, बिलगा
36.  58    पुरुष   उप्पल भूपा, बिलगा
37.  40    पुरुष   उप्पल भूपा, बिलगा
38.  53    पुरुष   उप्पल भूपा, बिलगा
39.  32  पुरुष  उप्पल भूपा, बिलगा
40.  17  पुरुष फरवाला, बिलगा  
41. 06  लड़की न्यू दशमेश नगर
42. 58  महिला न्यू दशमेश नगर
43. 33  पुरुष न्यू दशमेश नगर
44.  16 महिला न्यू संतोखपुरा
45.  19 महिला जालंधर
----

कोरोना मीटर
आज संक्रमित : 9
आज मौत : 00
कुल संक्रमित : 521
अब तक स्वस्थ : 306
एक्टिव केस : 244
कुल मौतें : 15


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.