LIVE Jalandhar Coronavirus News Update: भोगपुर की महिला ने दम तोड़ा, चार पुलिस कर्मी सहित 5 पॉजिटिव
Jalandhar Coronavirus News LIVE Update जिले में कोरोना संक्रमण कितनी तैजी से फैल रहा है। वीरवार को पांच नए केस रिपोर्ट किए गए।
जालंधर, जेएनएन। कोरोना ने जिले में भयानक रूप लेना शुरू कर दिया है। वीरवार को 30 वर्षीय महिला कोरोना का शिकार हो गई। वहीं, पांच नए केस रिपोर्ट किए गए। इनमें चार पुलिस कर्मी (दो सीआईए स्टाफ) हैं। इसके अलावा लम्मा पिंड में 26 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। इसी के साथ जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 418 हो गई है। जान गंवाने वाली महिला पचरंगा (भोगपुर) की रहने वाली है और उसे दो दिन पहले ही सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिले में अब कोरोना से मौतों का आंकड़ा 14 हो गया है।
इससे पहले, मंगलवार को 32 केस आने के बाद बुधवार को भी पांच बच्चों सहित 31 लोग संक्रमित पाए जाने से लोगों में दहशत बढऩे लगी है। इनमें से आठ मरीज दुबई से आए हैं। यही नहीं, एक बार फिर से यह घनी आबादी वाले इलाकों में फैलने लगा है। बुधवार को घनी आबादी वाले महेंद्रू मोहल्ला व गोपाल नगर हॉट स्पॉट बनकर सामने आए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण कितनी तैजी से फैल रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है दस दिन में ही इसने 113 लोगों को कोरोना शिकार बनाया है। इसके साथ ही जिले में इनकी कुल संख्या 413 तक पहुंच गई।
जिले में अब तक 13 मरीज कोरोना की वजह से मौत का निवाला बन चुके है। बुधवार को जिले में चार मरीज होम आइसोलेट किए गए। वहीं, सिविल अस्पताल से एक मरीज को छुट्टी देकर घर में आइसोलेट किया गया।
बुधवार को शहर में जो दो इलाके हॉट स्पॉट बनकर सामने आए हैं, इन इलाकों से पहले भी पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इन मरीजों के संपर्क में आने वाले दो परिवारों के 11 सदस्य इस बार कोरोना की चपेट में आए हैं। इनके अलावा दुबई से आए आठ एनआरआइ भी संक्रमित पाए गए हैं जो कि राधा स्वामी सत्संग घर बुलंदपुर में क्वारंटाइन थे। इसी तरह सेना अस्पताल के दाखिल बच्ची और वहां इलाज करवाने गई महिला भी पॉजिटिव मिली हैं हालांकि वे दोनों कहां से संक्रमित हुईं इसका पता नहीं चल पाया है। कोटकिशन चंद में भी पुराने मरीज के संपर्क में आने के बाद उसके परिवार के तीन सदस्य कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
सेहत विभाग के नोडल अफसर डा. टीपी ङ्क्षसह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि विभाग की ओर से बुधवार को 750 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं, 351 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। विभाग को 1638 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है।
तेजी से मरीजों का बढ़ाते आंकड़े से प्रशासन में हड़कंप
जालंधर: सेहत विभाग और प्रशासन के लिए इन दिनों सबसे बड़ी चिंता कोरोना के मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी होना है। पहले जहां सौ का आंकड़ा पार करने के लिए 38 दिन का समय लगा। वहीं अगले 13 दिन में ही इसने दोहरा शतक पूरा कर लिया। इसके बाद कोरोना ने तीसरा शतक पूरा करने में 24 दिन लगाए। अब जब सरकार ने ढील दी है तो इसने अपना शतक मात्र दस दिन में ही पूरा कर लिया।
संक्रमितों में तीन साल की बच्ची भी शामिल
क्रमांक उम्र लिंग पता
1. 69 पुरुष नूरपुर (नकोदर)
2. 41 पुरुष गुरु अमरदास नगर
3. 23 पुरुष रुड़कां खुर्द
4. 39 पुरुष सुभाष नगर
5. 57 पुरुष फतेहपुर (शाहकोट)
6. 29 पुरुष धर्मीवाल
7. 31 पुरुष लांबड़ा
8. 35 पुरुष रायपुर राइयां (महितपुर)
9. 12 बच्चा टीचर कालोनी
10. 44 पुरुष गोपाल नगर
11. 57 महिला गोपाल नगर
12. 17 पुरुष गोपाल नगर
13. 25 महिला गोपाल नगर
14. 58 पुरुष गोपाल नगर
15. 29 महिला सूर्या एन्क्लेव
16. 30 महिला गत्तेवाली गली कोट किशन चंद
17. 30 पुरुष लांबड़ा
18. 7 बच्चा कोट किशन चंद
19. 39 पुरुष कोट किशन चंद
20. 30 पुरुष जालंधर
21. 42 पुरुष सेठ हुकम चंद कालोनी
22. 42 पुरुष किदौली, मेरठ
23. 3 बच्ची हाउसिंग बोर्ड कालोनी
24. 44 महिला आदमपुर
25. 6 बच्चा महेंद्रू मोहल्ला
26. 17 महिला महेंद्रू मोहल्ला
27. 20 महिला महेंद्रू मोहल्ला
28. 48 पुरुष महेंद्रू मोहल्ला
29. 43 महिला महेंद्रू मोहल्ला
30. 72 महिला महेंद्रू मोहल्ला
31. 5 बच्चा प्रतापपुरा
---------
कोरोना मीटर
आज संक्रमित : 31
आज मौत : 00
कुल संक्रमित : 413
अब तक स्वस्थ : 302
एक्टिव केस : 80
कुल मौत : 13