Move to Jagran APP

लखन बाहरी को आदमपुर का उपप्रधान नियुक्त किया

विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर यूथ कांग्रेस के जिला देहाती प्रधान हनी जोशी ने हलका आदमपुर में नियुक्तियां की हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Dec 2021 07:11 PM (IST)Updated: Tue, 07 Dec 2021 07:11 PM (IST)
लखन बाहरी को आदमपुर का उपप्रधान नियुक्त किया
लखन बाहरी को आदमपुर का उपप्रधान नियुक्त किया

संवाद सूत्र, भोगपुर : विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर यूथ कांग्रेस के जिला देहाती प्रधान हनी जोशी ने हलका आदमपुर में नियुक्तियां की हैं। इस मौके पर हलका इंचार्ज मोहिदर सिंह केपी, यूथ कांग्रेस जालंधर के पूर्व जिला प्रधान व हलका नकोदर से टिकट के दावेदार अश्वन भल्ला ने विशेष रूप से शिरकत की।

loksabha election banner

हनी जोशी ने बताया कि लखन बाहरी को हलका आदमपुर का उपप्रधान, कर्णवीर सिंह हजारा को महासचिव, रणवीर सिंह जंजुआ को शहरी प्रधान आदमपुर व दमन सिंह को उपप्रधान ब्लाक आदमपुर नियुक्त किया है। इस मौके केपी ने कहा कि युवा पार्टी की रीढ हैं। उन्होंने चुने गए प्रतिनिधियों को पार्टी की नीतियां घर-घर पहुंचाने को प्रेरित किया। इस मौके पर जसकरन सिंह, रणदीप राणा, संदीप निज्जर, जग्गी बांसल, सोनी गोराया, अजायब सिंह हजारा, दीपा आदमपुर, रिकू सरपंच, इंद्रजीत सिंह, रवि चुंबर व अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.