कुकिग कांटेस्ट में लेडीज ने बनाए हेल्दी व स्वादिष्ट व्यंजन
नवरात्र में लेडीज को हेल्दी एवं स्वादिष्ट व्यंजन सिखाने के लिए डिजिटल कुकिग कांटेस्ट का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, जालंधर : नवरात्र में लेडीज को हेल्दी एवं स्वादिष्ट व्यंजन सिखाने के लिए डिजिटल कुकिग कांटेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने घर में विभिन्न प्रकार के हेल्दी फूड बनाकर शेयर किए। लेडीज ने एक-दूसरे को स्वादिष्ट व्यंजन बनाना भी सिखाया। इस प्रतियोगिता में सुनीता जगोता कुकिग क्वीन बनी, जिन्होंने महिलाओं को 10 से अधिक व्यंजन सिखाए। इसके अलावा आकृति दुआ, श्वेता चोपड़ा, अंकिता प्रतियोगिता की विजेता रहीं। विजेताओं को खास उपहार देकर सम्मानित किया गया। डाइटीशियन नेहा अरोड़ा ने प्रतियोगिता में जजमेंट की भूमिका निभाई। कांटेस्ट का आयोजन यूनाइटेड क्वीन ग्रुप द्वारा आनलाइन करवाया गया था। ग्रुप के एडमिन आस्था अबरोल ने कहा कि इस ग्रुप का मकसद ही एक दूसरे को सिखाना एवं आगे बढ़ाना है। यह ग्रुप नारी शक्ति का ग्रुप है जहां खाना बनाना, व्यापार करना व अन्य कामों के बारे में सिखाया जाता है।