Move to Jagran APP

जानिए क्या है आज जालंधर में, पाएं राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों की जानकारी...

Daily Program List Jalandhar 24th October 2020 को जालंधर में कई इवेंट्स और कार्यक्रम होंगे। सबसे अहम मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से जुड़ा सियासी इवेंट है। सीएम सुबह 11.30 बजे 638 करोड़ के विकास कार्यों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।

By Edited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 06:48 AM (IST)
जानिए क्या है आज जालंधर में, पाएं राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों की जानकारी...
शनिवार 24 अक्टूबर, 2020 को जालंधर में 'नगर में आज'।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शनिवार 24 अक्टूबर, 2020 को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है। 

loksabha election banner

1- मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह करेंगे विकास कार्यों का वर्चुअल उद्घाटन

- मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सुबह 11.30 बजे 638 करोड़ के विकास कार्यो का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के लिए सिर्फ तीन प्रोजेक्ट तय किए गए हैं। इनमें 525 करोड़ का सरफेस वाटर प्रोजेक्ट, 69.72 करोड़ का फोलड़ीवाल सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और 43.84 करोड़ का एलईडी स्ट्रीट लाइट्स प्रोजेक्ट शामिल है। शहर में 16 जगह स्क्रीन लगाकर इसका लाइव प्रसारण होगा। इसके अतिरिक्त शहर के 80 वार्डो में स्थित सरकारी स्कूलों की स्मार्ट क्लासेस में भी लाइव प्रसारण होगा।

2- राम लीला का मंचन

- दशहरा कमेटियों की तरफ से रामलीला का मंचन रात आठ बजे से रहेगा। शिव राम कला मंच श्रीरामलीला कमेटी द्वारा माडल हाउस में रामलीला के दौरान श्रीराम-रावण के बीच युद्ध का मंचन किया जाएगा।

- जय महाबीर क्लब की ओर से बस्ती शेख में व भगवान शिव मंदिर की तरफ से लाडोवाली रोड में रामलीला का मंचन होगा।

3- गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में फुटबाल मैच

- गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में फुटबाल क्लब की ओर से तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन सुबह सात बजे से मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में 20 टीमें भाग ले रही हैं।

4. आनलाइन कुकिंग प्रतियोगिता

- महिलाओं के किट्टी ग्रुप द्वारा आनलाइन कुकिंग प्रतियोगिता सुबह 11 बजे से करवाई जाएगी।

5 - डांडिया प्रतियोगिता

- क्वीन ग्रुप की महिलाएं डांडिया प्रतियोगिता करवाएंगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.