Move to Jagran APP

हॉकी का जुनून: घर वालों को बिना बताए मैदान पहुंच जाते थे मनप्रीत सिंह Jalandhar News

मनप्रीत की माता मनजीत कौर व भाई सुखराज सिंह ने कहा कि अमनप्रीत सिंह का नाम वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार के तौर पर नामित किया जाना खुशी की बात है।

By Sat PaulEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 09:27 AM (IST)Updated: Mon, 09 Dec 2019 09:27 AM (IST)
हॉकी का जुनून: घर वालों को बिना बताए मैदान पहुंच जाते थे मनप्रीत सिंह Jalandhar News
हॉकी का जुनून: घर वालों को बिना बताए मैदान पहुंच जाते थे मनप्रीत सिंह Jalandhar News

जालंधर, [कमल किशोर]। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामित किया है। मिट्ठापुर गांव निवासी मनप्रीत की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने भुवनेश्वर के हॉकी स्टेडियम में रूस को 11-3 गोल से हराकर टोक्यो में होने वाली ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। 27 वर्षीय मनप्रीत ने अभी तक 242 अंतर राष्ट्रीय मैच खेले हैं। अगर मनप्रीत को अवार्ड मिलता है तो पंजाब के साथ-साथ जालंधर का नाम रोशन होगा।

loksabha election banner

मनप्रीत की माता मनजीत कौर व भाई सुखराज सिंह ने कहा कि अंतर राष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने मनप्रीत सिंह का नाम वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार के तौर पर नामित किया जाना खुशी की बात है। मनप्रीत अपने खेल से देश व पंजाब का नाम रोशन कर रहा है। मनप्रीत हॉकी के लिए बना है।

मनप्रीत के बारे में बताते हुए भाई सुखराज ने कहा कि मनप्रीत ने मिट्ठापुर के खेल मैदान से हॉकी खेलना शुरू किया था। मनप्रीत घरवालों को बिना बताए मिठापुर के खेल मैदान में पहुंच जाता था। वहां चल रहे हॉकी मैच को देखता था। उसे हॉकी का इतना जुनून था कि रिश्तेदारों के घर कोई कार्यक्रम होता था तो वह कम ही जाता था। आज भी अगर किसी रिश्तेदार के घर में कोई कार्यक्रम हो और उसी दौरान कोई टूर्नामेंट होने वाला हो तो वह प्रैक्टिस को ही प्राथमिकता देता था।

कप्तान मनप्रीत सिंह के भाई सुखराज सिंह व माता मनजीत कौर।

साथी खिलाड़ी ने दिया है कोरियन नाम

कप्तान मनप्रीत सिंह के नाम कई खिताब हैं। मनप्रीत ने 19 वर्ष की उम्र में 2011 में भारत के लिए खेलना शुरू कर दिया था। 2012 ओलंपिक में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया था। 2013 में हॉकी जूनियर विश्व कप में जूनियर पुरुष हॉकी टीम के कप्तान बने बने। उन्हें 2014 में एशिया के जूनियर प्लेयर ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया था। मनप्रीत को साथी खिलाड़ी कोरियन के नाम से बुलाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि एक तो उनकी हाइट छोटी है और टीम के खिलाडिय़ों के अनुसार वह थोड़े से कोरियाई खिलाड़ी की तरह दिखते हैं। इसलिए प्यार से टीम के खिलाड़ी उन्हें कोरियन कहते हैं।

ये बहुत ही खुशी की बात है कि मेरा नाम सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में नामित किया गया है। ये सब मेरी टीम के खिलाडिय़ों की बदौलत ही है। भुवनेश्वर में जो टीम ने रूस के खिलाफ बढिय़ा प्रदर्शन किया है, शायद उसी कारण मेरा नाम इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। अगर ये पुरस्कार मुझे मिलता है तो ये मेरे लिए और पंजाब खासकर जालंधर के लिए बड़ी बात होगी।

- मनप्रीत सिंह, कप्तान, भारतीय हॉकी टीम।

कई खिताब हैं मनप्रीत के नाम

  • वर्ष 2014 में ग्लासगो में हुई कॉमन वेल्थ गेम्स में रजत पदक
  •  एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक
  •  लंदन में हुई हॉकी चैंपियनशिप में रजत पदक
  • वर्ष 2017 में एशिया कप में स्वर्ण पदक
  • 2018 में हॉकी वल्र्ड लीग में कांस्य पदक
  • 2018 में चैंपियनशिप ट्राफी में रजत पदक जीता

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.