Move to Jagran APP

कविता बनीं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य

शाहकोट की रहने वाली कविता सचदेवा को बीते दिनों भाजपा हाईकमान ने प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी की सदस्य नियुक्त किया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 07:08 AM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 07:08 AM (IST)
कविता बनीं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य
कविता बनीं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य

संवाद सूत्र, शाहकोट : शाहकोट की रहने वाली कविता सचदेवा को बीते दिनों भाजपा हाईकमान ने प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी की सदस्य नियुक्त किया है। कविता ने राजनीति का सफर 2014 में जिला जालंधर की तहसील शाहकोट से भाजपा की सदस्यता से शुरू किया था और कुछ महीने में ही भाजपा महिला मंडल में पार्टी के प्रति बढि़या सेवाओं को देखते हुए भाजपा महिला मंडल शाहकोट की प्रधान बन गईं। उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, उसे वह ईमानदारी से निभाएंगी। भारतीय स्टेट बैंक चंडीगढ़ सर्कल के महाप्रबंधक ने जालंधर का दौरा किया जागरण संवाददाता, जालंधर

loksabha election banner

भारतीय स्टेट बैंक चंडीगढ़ सर्कल के महाप्रबंधक एमवीआर रवि कुमार ने वीरवार को जालंधर का दौरा किया। जालंधर में क्षेत्रीय व्यवसायिक कार्यालय और एसएमई सीसी शाखा का दौरा किया और बैंक अधिकारियों से कोविड-19 के दौर में बैंक की प्रगति की जानकारी भी ली। साथ ही सरकार की हिदायतों का पालन करने करते हुए किसी भी ग्राहक को किसी तरह की परेशानी न देने की बात कही। इसके बाद क्षेत्रीय व्यावसायिक कार्यालय के परिसर में पौधारोपण किया।

इस अवसर पर उनके साथ लुधियाना प्रशासनिक कार्यालय के उप महाप्रबंधक कौशल किशोर सिंह और क्षेत्रीय कार्यालय जालंधर के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप कुमार, एसएमई शाखा के सहायक महाप्रबंधक हरप्रीत सिंह इत्यादि भी उपस्थित रहे। टीबी के खात्में में देंगे पूर्णर् सहयोग : डॉ. रीतू

जासं, जालंधर : केंद्र सरकार की ओर से देश को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। लोगों की जांच कर व टीबी के मरीजों तक दवा पहुंचाकर राज्य को लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग दिया जाएगा। ये विचार जिला टीबी अफसर डॉ. रीतु ने वीरवार को कार्यभार संभालने के उपरांत व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि टीबी को लेकर लोगों में जागरूरकता होना जरूरी है। कोरोना काल टीबी के मरीजों के लिए खतरनाक है। मरीजों को इलाज के दौरान पूरी सावधानी रखने की भी जानकारी दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.