करतारपुर से ट्रैक्टरों पर सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए किसान, सरकार को दी ये चेतावनी
कृषि कानून के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन थमता नजर नहीं आ रहा। बुधवार को करतारपुर से दर्जनभर ट्रैक्टरों पर किसान दिल्ली में प्रदर्शन करने के लिए रवाना हुए। बता दें कि हरियाणा सरकार ने बॉर्डर पर बैरिकेड लगाकर किसानों को आगे बढ़ने से रोका हुआ है।
करतारपुर, जेएनएन। दाना मंडी करतारपुर में से बुधवार दोपहर दो बजे के करीब भारती किसान यूनियन के बैनर तले जिला प्रधान जसवीर सिंह लि्टटा की अगुआई में कई किसानों ने दो दर्जन के करीब ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर दिल्ली की ओर कूच किया। इस दौरान किसान मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
इस संबंध में जिला प्रधान जसवीर सिंह लिट्टा ने कहा कि आज करतारपुर और कपूरथला से सैकड़ों की संख्या में भारतीय किसान यूनियन के किसान केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर थोपे गए तीन कृषि कानून के विरोध में दिल्ली में धरना लगाने के जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार इन कानूनों को वापस नहीं लेती तब तक भारतीय किसान यूनियन द्वारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
हरियाणा सरकार द्वारा बॉर्डर पर बैरिकेड लगाकर किसानों को आगे बढ़ने से रोकने पर कड़े शब्दों में निंदा की उन्होंने कहा कि किसान देश के लोगों का पेट भरता है और उसे दिल्ली जाने से रोकना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान ब्लाक प्रधान बहादुर सिंह, सरबजीत सिंह बाठ, शिरोमणि अकाली दल के रणजीत सिंह काहलों ने भी संबोधन करते हुए केंद्र सरकार को जमकर कोसा उन्होंने कहा कि कृषि कानून ल को हर हालत में रद्द करवाया जाएगा।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें