Move to Jagran APP

अमेरिका के जार्जिया में कपूरथला के युवक को मारी गोली, स्टोर में काम करते वक्त किया गया हमला

अमेरिका के जार्जिया में स्टोर पर हुए हमले के दौरान कपूरथला के युवक को गोली लगने से वह गंभीर रुप से घायल हुआ है। गोली लगने के तुरंत बाद युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Tue, 03 Aug 2021 02:59 PM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 02:59 PM (IST)
अमेरिका के जार्जिया में कपूरथला के युवक को मारी गोली, स्टोर में काम करते वक्त किया गया हमला
अमेरिका के जार्जिया में स्टोर पर हुए हमले में कपूरथला का करणजीत घायल हो गया है।

जागरण संवाददाता, कपूरथला। जिले के बेगोवाल के रहने वाले करणजीत सिंह को अमेरिका के जार्जिया स्टेट में एक अमेरिकी व्यक्ति ने गोली मार दी है। इससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। करणजीत पर गोली उस समय चलाई गई, जब वह अपने स्टोर पर काम कर रहा था। उधर, अमेरिकी पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा घटनाक्रम स्टोर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसकी मदद से पुलिस आरोपित को पकड़ने में सफल रही।

loksabha election banner

अमेरिका के जोर्जिया स्टेट में स्टोर पर काम करता 37 वर्षीय करणजीत भुलत्थ के शहर बेगोवाल का मूल निवासी है। उसके पिता बलविंदर सिंह पंजाब पुलिस से बतौर इंस्पेक्टर रिटायर्ड हुए हैं। उन्होंने बताया कि करणजीत सिंह साल 2009 में अमेरिका गया था और 4 साल बाद परमानेंट होने के बाद पंजाब लौट आया। साल 2014 में उसकी शादी कर दी गई। इस समय वह अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ अमेरिका में ही रह रहा है।

उन्होंने बताया कि अमेरिकी समय के मुताबिक 1 अगस्त को स्टोर खोलने के बाद करणजीत काम कर रहा था कि अचानक अफ्रीकी मूल का व्यक्ति स्टोर म़ें घुस आया। उसके हाथ में पिस्टल था, उसने आते ही करणजीत पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

पेट में लगने के बाद जांघ में धंस गई गोली

जख्मी हालत में उसे नॉर्थ ईस्ट जोर्जिया मेडिकल सेंटर में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों के अनुसार गोली करणजीत के पेट में लगने के बाद दाहिनी जांघ में चली गई। पिता बलविंदर सिंह ने बताया कि डॉक्टरों ने पेट का आपरेशन कर दिया है और आगे का इलाज जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि गोली मारने वाले अमेरिकन व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें - Punjab में ग्रंथी की करतूत, बेटी से मिलने गुरुद्वारे पहुंचा युवक तो फंसाने को कर डाली बेअदबी, वीडियो बना करवाई अनाउंसमेंट

यह भी पढ़ें - हम हैं AAP के पदाधिकारी! पंजाब आप में यूथ काडर कम 'जनरल' ज्यादा, चुनाव से पहले पद बांटने में जुटी हाईकमान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.