Move to Jagran APP

कन्नौजिया बिरादरी का धोबीघाट की जमीन न छोड़ने का एलान

कन्नौजिया बिरादरी ने गुजराल नगर में धोबीघाट की जमीन पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के कब्जे की प्लानिग की निदा की है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 07:52 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 06:14 AM (IST)
कन्नौजिया बिरादरी का धोबीघाट की जमीन न छोड़ने का एलान
कन्नौजिया बिरादरी का धोबीघाट की जमीन न छोड़ने का एलान

जागरण संवाददाता, जालंधर : कन्नौजिया बिरादरी ने गुजराल नगर में धोबीघाट की जमीन पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के कब्जे की प्लानिग की निदा की है। कन्नौजिया बिरादरी के नेताओं ने घोबीघाट में मीटिग करके ट्रस्ट के चेयरमैन को चेतावनी दी है कि अगर कन्नौजिया बिरादरी से जमीन लेने की कोशिश की तो ट्रस्ट को इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। बिरादरी की मीटिग में कन्नौजिया महासभा के प्रधान ओमप्रकाश कन्नौजिया और कन्नौजिया सभा पंजाब के प्रधान रवि कन्नौजिया ने कहा कि घोबीघाट की जमीन पर काम करके 300 से ज्यादा लोग अपना परिवार पाल रहे हैं। यह लोग अपनी मेहनत से रोटी कमा रहे हैं और इन्हें उजाड़ने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए।

loksabha election banner

रवि कन्नौजिया ने कहा कि जब-जब पंजाब में कांग्रेस की सरकार आती है तब-तब गुजराल नगर की घोबीघाट की जमीन पर कब्जा लेने की कोशिश की जाती है। अकाली-भाजपा सरकार ने पिछली बार कांग्रेस के समय जमीन बेचने के सौदे को रद किया था। उन्होंने कहा कि यह जमीन 1964 में शहर में से सात घोबीघाट खत्म करके 99 साल की लीज पर दी थी। यह जमीन तब जालंधर म्यूनिसिपल कमेटी से तब मंत्री सरूप सिंह ने दिलवाई थी। इस जमीन पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का हक नहीं बनता। यह जमीन किसी भी कीमत पर नहीं देंगे और अगर ट्रस्ट धक्केशाही करेगा तो कन्नौजिया बिरादरी संघर्ष के लिए तैयार है। धोबी घाट के कम्युनिटी हॉल में हुई मीटिग में कन्नौजिया बिरादरी की सभाओं के प्रधानों ने हिस्सा लिया। मीटिग में सतपाल कन्नौजिया, सतीश कन्नौजिया, विजय कन्नौजिया, अश्विनी कन्नौजिया, प्रेम कन्नौजिया, प्ररुषोतम कन्नौजिया, बब्बू कन्नौजिया, रमेश कन्नौजिया, सन्नी कन्नौजिया, रिकू कन्नौजिया, सोहन लाल कन्नौजिया, अनिल कन्नौजिया, विक्की कन्नौजिया, कुणाल कन्नौजिया, गगन कन्नौजिया, बिट्टू कन्नौजिया, कमल कन्नौजिया, ज्ञानी कन्नौजिया, काका कन्नौजिया, राहुल कन्नौजिया, दीपक कन्नौजिया, प्रेमजीत कन्नौजिया, नवीन कन्नौजिया, प्रवीण कन्नौजिया, गौरव कन्नौजिया, नीटू कन्नौजिया, हैरी कन्नौजिया, रौनी कन्नौजिया, सोनू कन्नौजिया, मिटू कन्नौजिया, राजेश कन्नौजिया, बॉबी कन्नौजिया, मोंटू कन्नौजिया, मदन लाल कन्नौजिया, राजू कन्नौजिया मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.