Move to Jagran APP

जालंधर में जनमानस सेवा संगठन ने जरूरतमंद परिवारों को राशन व कंबल किए वितरित

जालंधर में सामाजिक संस्था जनमानस सेवा संगठन का 200वां मासिक राशन वितरण समारोह श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड में आयोजित किया गया। इस दौरान जरूरतमंद परिवारों को राशन के साथ कंबल भी वितरित किए गए। संस्था ने विधायक को भी सम्मानित किया।

By Rohit KumarEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 01:10 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 01:10 PM (IST)
जालंधर में जनमानस सेवा संगठन ने जरूरतमंद परिवारों को राशन व कंबल किए वितरित
जालंधर में सामाजिक संस्था जनमानस सेवा संगठन का 200वां मासिक राशन वितरण समारोह श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड में हुआ।

जालंधर, जेएनएन। सामाजिक संस्था जनमानस सेवा संगठन का 200वां मासिक राशन वितरण समारोह श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड में हुआ। समाज सेवक डाक्टर करुणा सागर की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के दौरान विधायक राजेंद्र बेरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने संस्था की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें -  अब पुलों वाले हलके के तौर पर पहचाना जाएगा दो हिस्सों में बंट चुका विधानसभा हलका जालंधर सेंट्रल

डाक्टर करुणा सागर में कहा कि अन्न का दान सबसे उत्तम कर्म है। इसका संस्था की ओर से निर्वाह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भी संस्था की ओर से जरूरतमंद लोगों को निशुल्क राशन दिया जाता रहा है। इस अवसर पर जरूरतमंद परिवारों को राशन के साथ कंबल भी वितरित किए गए। संस्था की तरफ से विधायक को भी सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें - जालंधर में गणतंत्र दिवस गोल्फ कप 2021 के फाइनल मुकाबले आज, 45 खिलाड़ी दिखाएंगे जौहर

इस मौके पर धर्मपाल पाली, साधुराम मित्तल, दीपक महिंदरू, लजिया अरोड़ा, विजय मित्तल, सुनीता भारद्वाज, राहुल बाहरी, प्रमोद गुप्ता, विनोद बत्रा, पंडित दर्शन लाल, महेश मखीजा, राजेंद्र खन्ना, राजेंद्र सोनू, खुदीराम, संजीव कुमार, दत्त प्रकाश एंगरीश, संजीव शर्मा, गोलू, अविनाश सराफ, साधुराम मित्तल, प्रमोद गुप्ता व एसके एंग्रीश मौजूद थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.