Move to Jagran APP

जालंधर में यूथ कांग्रेस ने फूंका मोदी और खट्टर सरकार का पुतला, कहा- लोकतंत्र की हत्या की जा रही

जालंधर में शनिवार को यूथ कांग्रेस उपप्रधान राजेश अग्निहोत्री व युवा कांग्रेस नेता तरसेम थापा की अगुआई में यूथ कांग्रेस वर्कर्स ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक मोदी सरकार किसानों को उनका हक नहीं देती यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 04:19 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 04:19 PM (IST)
जालंधर में यूथ कांग्रेस ने फूंका मोदी और खट्टर सरकार का पुतला, कहा- लोकतंत्र की हत्या की जा रही
जालंधर में केंद्र और हरियाणा सरकार का पुतला फूंकते हुए युवा कांग्रेस के कार्रकर्ता। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। शनिवार को जालंधर युवा कांग्रेस ने बाबू जगजीवन राम चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की। यूथ कांग्रेस उपप्रधान राजेश अग्निहोत्री व युवा कांग्रेस नेता तरसेम थापा की अगुआई में यूथ कांग्रेस वर्कर्स ने प्रदर्शन किया। राजेश ने कहा कि हरियाणा की खट्टर सरकार ने किसानों पर जुल्म किया है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि किसान पिछले तीन महीनों से केंद्र की मोदी सरकार से कृषि सुधार कानूनों को वापस लेने की मांग के साथ विरोध कर रहे हैं। ये कानून पूंजीपतियों को लाभ देने के लिए बनाए गए हैं। इनसे पंजाब के किसान व किसानी तबाह हो जाएगी। किसान अपने भविष्य से चिंतित रोकर केंद्र सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हैं।

यूथ कांग्रेस नेता तरसेम थापा ने कहा कि किसानों का दिल्ली में प्रदर्शन के लिए जाते समय जिस तरह कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ आवाज उठा रहे किसान-मजदूर-आढ़ती भाइयों पर हरियाणा में लाठीचार्ज किया गया, वह बेहद निंदनीय है। यह तो अग्रेंजी के शासन की क्रूरता की याद दिलाता है। ऐसा लगता है कि हरियाणा की भाजपा- जजपा गठबंधन सरकार ऐसी दमनकारी नीतियां अपनाकर लोगों की आवाज को दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का यह शर्मनाक कृत्य बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

थापा ने कहा कि कांग्रेस व यूथ कांग्रेस किसानों के साथ डटकर खड़ी है। जब तक मोदी सरकार किसानों को उनका हक नहीं देती, यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। दिल्ली पहुंचे किसानों के लिए पंजाब यूथ कांग्रेस ने दिल्ली स्थित यूथ कांग्रेस आफिस में लंगर और रहने का प्रबंध किया है। इस मौके पर यूथ कांग्रेस महसचिव चंदन सहदेव, अभि लोच, वासु थापा, मुनीश ठाकुर, अंकुश मीनिया, रवि कुंडी,राहुल वर्मा, सनी, निर्मल निम्मा मौजूद थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.