जालंधर में पर्ल शाइन इवेंट्स के मिसिज और मिस डिवास में महिलाओं ने दिखाया हुनर, जानें कौन रहीं विजेता
जालंधर में हुए मिसिस एंड मिस दीवा कान्टेस्ट में महिलाओं ने जमकर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । महिलाओं ने अपनी राजमर्रा की व्यस्त जिंदगी से कुछ पल निकल कर इस प्रतियोगिता का आनंद लिया।
जालंधर, जेएनएन। पर्ल शाइन इवेंट्स और द क्लासी डिवास ने मिसिस ऐंड मिस दीवा कॉन्टेस्ट का आयोजन किया। महिलाओं ने इस प्रतियोगिता में जमकर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ग्रुप मेंबर्स में इस कॉन्टेस्ट को लेकर काफी उत्सुकता नजर आई। एक तरफ जहां इस प्रतियोगिता ने महिलाओं के हुनर को उजागर किया, वहीं सबका भरपूर मनोरंजन भी हुआ। महिलाओं ने अपनी राजमर्रा की व्यस्त जिंदगी से कुछ पल निकल कर इस प्रतियोगिता का आनंद लिया।
शहर की मशहूर मेकअप आर्टिस्ट नेहा वरैच ग्रोवर ने इसमें जज की भूमिका निभाई और कंटेस्ट के नतीजे की घोषणा की। मिसिज वंदना गोगना ने मिसिज दीवा का खिताब जीता, वहीं पूनम मेहता मिस दीवा रही। मिसिज मनप्रीत चौहान नेगी और जगदीप कौर रनर अप बने। वहीं मन्नत भाटिया ने मिसिज एनर्जेटिक और तानिया नारंग ने मिस एनर्जेटिक का पुरस्कार जीता। पर्ल शाइन इवेंट्स ने कई अन्य पुरस्कारों की भी घोषणा की। मिस नेहा ने विजेताओं को क्राउनिंग की और उन्हें अपने विशेष मेकअप वाउचर्स भी दिए जिसे लेकर प्रतियोगियो में काफी खुशी देखने को मिली।
विजेताओं ने पर्ल शाइन इवेंट्स की तरफ अपना आभार प्रगट किया और अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी। आयोजकों ने प्रतियोगियो की प्रतीभा को सराहा और आगे भी ऐसे इवेंट्स आयोजित करते रहने का आश्वासन दिया।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें