Move to Jagran APP

मतदान को लेकर महिलाओं का जोश रहा हाई, सोशल मीडिया पर शेयर की सेल्फी

जालंधर में महिलाओं ने जमकर मतदान किया। वे अकेले या फिर परिवार के सदस्यों दोस्तों बच्चों के साथ बूथों पर वोट डालने पहुंची।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 05:24 PM (IST)Updated: Mon, 20 May 2019 05:24 PM (IST)
मतदान को लेकर महिलाओं का जोश रहा हाई, सोशल मीडिया पर शेयर की सेल्फी
मतदान को लेकर महिलाओं का जोश रहा हाई, सोशल मीडिया पर शेयर की सेल्फी

[भावना पुरी], जालंधर : रविवार को गर्मी के बीच भी महिलाओं ने भी अपने जोश को ठंडा नहीं पड़ने दिया और जमकर मतदान किया। वे अकेले या फिर परिवार के सदस्यों, दोस्तों, बच्चों के साथ बूथों पर अपने मत का प्रयोग करने पहुंची। उन्होंने कतार में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार किया। अधिकतर महिलाओं ने अपनी समझ के साथ मतदान किया। वहीं कुछेक महिलाएं एेसी भी रही जो अपने पति और बेटों की सलाह पर वोट डाला। उनका जोश सोशल मीडिया पर भी नजर आया, जहां उन्होंने अपनी फोटो और सेल्फी पोस्ट की। उन्होंने अपने बच्चों, घर के अन्य सदस्यों और आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया। महिलाओं ने गप्पे मारने के साथ राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय भी दी।

दोस्तों के साथ ली सेल्फी

loksabha election banner

शहर के विभिन्न बूथों में महिलाएं एक साथ नजर आईं। उन्होंने नारी शक्ति का नारा देकर एक साथ मतदान करके देश को मजबूत बनाने का संकेत दिया। उन्होंने कहा महिलाओं ने भी अपनी समझ के साथ मत का प्रयोग किया है। देश के विकास के लिए उनका योगदान भी बेहद अहम है। मोहिनी शर्मा ने बताया ने कि उन्होंने अपने फ्रेंड्स के साथ मतदान किया है। यह उन सबके लिए बेहद गर्व का पल था। इस पल को और खास तथा यादगार बनाने के लिए उन्होंने एक साथ सेल्फी भी ली।

महिलाएं बोलीं- मतदान करना गर्व की बात

रिचु पुरी ने कहा कि मुझे मतदान करके गर्व महसूस हो रहा है। जवान देश के लिए जान देते हैं, सरकारी अॉफिसर देश के आर्थिक और समाजिक विकास में में सहयोग देते हैं और हम सब मतदान करके देश की मजबूती में सहयोग दे रहे हैं।



जालंधर में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के बाद डॉ. शिवाली। उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ वोट डाला।

डॉ. शिवाली ने कहा कि मैंने अस्पताल के स्टाफ और मरीजों को भी लगातार वोट करने के लिए प्रेरित किया। ये मौका अब पांच साल तक दोबारा नहीं आएगा। मैनें पूरे परिवार के साथ मताधिकार का प्रयोग किया है।

मताधिकार का प्रयोग करने के बाद अंगुली पर लगी स्याही दिखाती हुईं निमी राज।

निमी राज ने भी अपनी बात बेबाकी से रखी। उन्होंने कहा कि आज का दिन बेहद खास था। दोपहर को मैंने अपने पति के साथ अपने क्षेत्र के बूथ पर मतदान किया। देश को मजबूत करने उद्देश्य से बेहतर चेहरे और पार्टी को अपना मत दिया है।

नीना चौहान ने मतदान करने के बाद सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीर खिंचवा कर सोशल मीडिया पर शेयर की।

नीना चौहान ने कहा कि यूथ को मतदान करके गर्व महसूस करते हुए मेरा भी जोश बढ़ गया। मतदान के बाद मैनें भी सेल्फी प्वाइंट पर फोटो क्लिक करवाई। सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। मेरे लिए वाकई ये गर्व के पल थे।
 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.