Move to Jagran APP

Jalandhar Weather Forecast : जालंधर में दो दिन बाद छाएंगे बादल, शीतलहर से गिरेगा पारा

Jalandhar Weather Forecast दो दिन बाद आसमान में बादल छाने का अनुमान है। इस दौरान दिन ढलने के बाद चली शीत लहर के चलते न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया जाएगा। अबी लोगों को गर्म वस्त्र पहनने से परहेज नहीं करना चाहिए।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Wed, 10 Feb 2021 08:45 AM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2021 08:45 AM (IST)
Jalandhar Weather Forecast : जालंधर में दो दिन बाद छाएंगे बादल, शीतलहर से गिरेगा पारा
जालंधर में सुबह के समय धुंध पड़ने से ठंड अपना असर दिखा रही है।

जालंधर, जेएनएन। जिले में ठंड का आलम अभी बरकरार रहेगा। हालांकि दोपहर के समय धूप से थोड़ी राहत मिलेगी। बुधवार को सुबह धुंध देखने के मिली। दो दिन बाद आसमान में बादल छाने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान में इजाफे के साथ 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा। वहीं, दिन ढलने के बाद चली शीत लहर के चलते न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया जाएगा। ऐसा अनुमान मौसम विभाग की ओर से बताया जा रहा है।

loksabha election banner

बीते सप्ताह शुरुआत में बारिश तथा अंतिम दिनों में लगातार खिली धूप के कारण मौसम का मिजाज बदल गया था। उधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को बादल भी छाएंगे। इसके बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डा. विनीत शर्मा बताते हैं कि बुधवार को सुबह धुंध और हलके के बादल छाए रहने की संभावना है। लेकिन, इस कारण तापमान में खासी गिरावट नहीं होगी। इसके बाद आने वाले कई दिनों तक धूप खिली रहेगी। जिसके चलते लोगों को दोपहर के समय ठंड से कुछ हद तक राहत मिल जाएगी। लेकिन इस दौरान लोगों को गर्म वस्त्र पहनाने से परहेज नहीं करना चाहिए।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.