Jalandhar Weather Update : जालंधर में अगले चार दिन मौसम सुहावना बना रहेगा, पाकेट रेन होगी; उमस लोगों को करेगी परेशान
जालंधर में शनिवार तक तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी होगा। संडे के बाद एक बार फिर से तापमान में उछाल दर्ज होगा। लोगों को उमस व गर्मी से काफी हद तक निजात मिल जाएगी। आने वाले कई दिनों तक मौसम यथावत बना रहेगा।
जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में मौसम का मिजाज अगले चार दिन तक इसी तरह रहेगा। पाकेट रेन होगी और लोगों को उमस के माहौल से गुजरना पड़ेगा। बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने व तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावना है। शनिवार तक तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी होगा। संडे के बाद एक बार फिर से तापमान में उछाल दर्ज होगा। लोगों को उमस व गर्मी से काफी हद तक निजात मिल जाएगी। आने वाले कई दिनों तक मौसम यथावत बना रहेगा। ऐसे संभावना मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों को लेकर जताई जा रही है। माहिरों के अनुसार इस सप्ताह मानसून सक्रिय रहेगा।
बुधवार को भी हवा में नमी की मात्रा 95 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। जिससे उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ेगी। इस कारण दिन भर तापमान अधिकतम 34 व न्यूनतम 27 डिग्री सैल्सियस दर्ज तक जा सकता है। वीकेंड तक अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 25 तक पहुचेगा। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डा. दलजीत सिंह बताते है कि इस सप्ताह अधिकतर दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना भी है। इस दौरान तापमान में गिरावट हो जाएगी।
तेज धूप में हीट स्ट्रोक का खतरा
स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि तेज धूप में हीट स्ट्रोक को खतरा बढ़ जाता है। लोगों को धूप में घर से निकलते समय सेहत का ध्यान जरुर रखना चाहिए। उनका कहना है कि गर्मी के मौसम में लोगों को घरों से कम ही बाहर निकलना चाहिए। लोगाें काे सुबह 11 से शाम चार बजे तक धूप में जाने से जितना हाे सके बचना चाहिए। इसके अलावा तरल पदार्थाें में नारियल पानी, नींबू पानी, लस्सी, फलों का जूस का अदिक से अधिक सेवन करना चाहिए। तेज धूप में अधिक देर तक रहने से डिहाइड्रेशन सहित कई बीमारियां हाे सकती हैं। इस माैसम में लाेगाें काे ठंडा पानी पीने से भी बचना चाहिए।