Move to Jagran APP

Jalandhar Weather Update : जालंधर में तेज बारिश से बदला मौसम का मिजाज, सुबह से छाए थे बादल

Jalandhar Weather Update पिछले सप्ताह के शुरुआत से लेकर मानसून अपने यौवन पर है। इस बीच बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद तापमान में भी भारी गिरावट हो गई थी। वहीं वीरवार को कुछ समय के लिए निकली धूप से 24 घंटे पहले 27 डिग्री चल रहा

By Vinay KumarEdited By: Published: Sat, 31 Jul 2021 06:29 AM (IST)Updated: Sat, 31 Jul 2021 02:23 PM (IST)
Jalandhar Weather Update : जालंधर में तेज बारिश से बदला मौसम का मिजाज, सुबह से छाए थे बादल
जालंधर में शनिवार को तेज बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर मे शनिवार दाेपहर काे हुई बारिश ने माैसम का मिजाज बदल दिया। इससे पहले सुबह से ही शहर में बादल छाए हुए थे। आसमान में घने बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना हुआ था। दोपहर को हुआ तेज बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते हवा में नमी की मात्रा बढ़ गई है। वहीं एक ही दिन की राहत के बाद रविवार को फिर से बारिश की संभावना है। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा आने वाले 48 घंटे घंटों को लेकर दिए गए हैं। पिछले सप्ताह के शुरुआत से लेकर मानसून अपने यौवन पर है। इस बीच बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद तापमान में भी भारी गिरावट हो गई थी। वहीं वीरवार को कुछ समय के लिए निकली धूप से 24 घंटे पहले 27 डिग्री चल रहा। तापमान लुढ़कर 31 डिग्री तक पहुंच गया। शुक्रवार को भी तापमान में इजाफे का दौर यथावत रहा। इस दौरान हवा में 96 प्रतिशत नमी दर्ज की गई। वही दिन भर अधिकतम तापमान 31 तथा न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि रविवार के बाद से लेकर कई दिनों तक सावन की फुहार लोगों को गर्मी तथा लू से राहत देगी। इस कारण फिर से तापमान में गिरावट का सिलसला जारी रहेगा।

loksabha election banner

स्कालरशिप घोटाले की सीबीआइ जांच के आदेश सराहनीय : दीपक बावा

पंजाब भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बावा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पंजाब में हुए पोस्ट मैटिक स्कालरशिप घोटाले की सीबीआइ जांच कराना सराहनीय कदम है। प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि एससी-बीसी स्टूडेंट्स को स्कालरशिप की राशि मुहैया करवाने के लिए लगातार प्रदर्शन किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री का नाम घोटाले में आना शर्मनाक है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल के नेतृत्व में इसका विरोध किया गया था। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा जांच करने के लिए धन्यवाद किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.