Move to Jagran APP

Jalandhar Weather Update : जालंधर में आज साफ रहेगा मौसम, दिवाली के बाद तापमान में आएगी गिरावट

Jalandhar Weather Update जांलधर में आज मौसम साफ रहेगा। दीवाली के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Wed, 03 Nov 2021 07:59 AM (IST)Updated: Wed, 03 Nov 2021 07:59 AM (IST)
Jalandhar Weather Update : जालंधर में आज साफ रहेगा मौसम, दिवाली के बाद तापमान में आएगी गिरावट
Jalandhar Weather Update जालंधर में आज दिनभर मौसम साफ रहेगा।

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Weather Update जालंधर में मंगलवार को सुबह आसमान में घने बादल छाने के साथ झमाझम बारिश हुई। सुबह कुछ समय के लिए हवा में ठंडक पैदा हुई। इसके बाद दोपहर तक तापमान में तेजी से उछाल दर्ज किया गया। बुधवार से मौसम साफ रहेगा। दिवाली के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हवा में ठंडक होने की वजह से सुबह सैर करने के लिए जाने वाले लोग गर्म कपड़े पहन के निकले। मौसम विभाग के अनुसार  आने वाले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इसकी वजह से तड़के तथा रात की ठंड बरकरार रहेगी है। बुधवार को अधिकतम 26 व न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

loksabha election banner

इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज होने से ठंड बढ़ेगी। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। जिसके चलते तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम यथावत रहेगा। वहीं सिविल अस्पताल के डॉक्टर भूपेंद्र सिंह का कहना है कि शुरुआती दौर में सर्दी का आलम बुजुर्गों व बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है इन्हें निमोनिया होने की वजह से परेशानी झेलनी पड़ सकती है। बीमारियों से बचाव के लिए इन्हें गर्म कपड़े पहनने के अलावा दिन में दो-तीन बार गर्म पानी का भी सेवन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- कालिया जठेरों का मेला कल

कालिया परिवार के जठेरों का मेला गांव चीमा बाठ तहसील रईया जिला अमृतसर में चार नवंबर को करवाया जा रहा है। इसमें सबसे पहले झंडे की रस्म अदा की जाएगी। सुबह नौ बजे हवन यज्ञ का आयोजन करने के अलावा 10.30 बजे कालिया परिवार के जठेरों का पूजन किया जाएगा दोपहर एक बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा । यह जानकारी समाज सेवक सुमित कालिया ने दी है। उन्होंने बिरादरी के लोगों से मेले में भाग लेने की अपील की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.