Move to Jagran APP

Punjab Weather Update : जालंधर में आज आसमान साफ; करवाचौथ पर बारिश की संभावना, चांद दिखना मुश्किल

Punjab Weather Update जालंधर में शुक्रवार की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ हुई। शहर में सुबह हवा में लोगों ने ठंडक महसूस की। सप्ताह के अंत में मौसम का मिजाज बदलेगा। शनिवार और रविवार को करवाचौथ के दिन बारिश होने की संभावना है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 08:34 AM (IST)Updated: Fri, 22 Oct 2021 12:18 PM (IST)
Punjab Weather Update : जालंधर में आज आसमान साफ; करवाचौथ पर बारिश की संभावना, चांद दिखना मुश्किल
जालंधर में आज दिनभर मौसम साफ रहेगा।

जागरण संवाददाता, जालंधर। इस बार करवाचौथ पर मौसम खराब रह सकता है। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में सुहागिनों को चांद का दीदार मुश्किल हो सकता है। जालंधर में शुक्रवार को दिन की शुरुआत सुहाने मौसम के साथ हुई। हवा में लोगों ने ठंडक महसूस की। दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकली और मौसम में गर्माहट आनी शुरू हो गई। सप्ताह के अंत में मौसम के मिजाज बदलेंगे। इससे पहले मौसम साफ रहने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहोगा। शनिवार और रविवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है। सुबह और शाम को मौसम में ठंडक का स्तर बढ़ने लगा है।

loksabha election banner

शुक्रवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक का बदलाव दर्ज किया जाएगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।  शनिवार और रविवार  को आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे दिन और रात को ठंड बढ़ने के आसार है। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डा. दलजीत सिंह बताते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते हैं मौसम तथा तापमान में लगातार परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने कहा कि बुधवार तथा इसके बाद रोजाना धूप खिली रहने की संभावना प्रबल है।सप्ताह के अंत में मौसम में बदलाव आने की संभावना है। सिविल अस्पताल के डाटा भूपेंद्र सिंह का कहना है कि मौसम के बदलते मिजाज के दौरान स्वास्थ्य प्रति लोगों को सजग रहने की जरूरत है।

-----------

आइवी वर्ल्ड स्कूल में आनलाइन री¨डग एक्टिविटी करवाई

जालंधर में आइवी वर्ल्ड स्कूल में आनलाइन रीडिंग एक्टिविटी करवाई गई। इसका आयोजन ग्लोबल हंड फेडरेशन टीम ने किया। इसके तहत विद्यार्थियों में रीडिंग की भावना को बढ़ाने का प्रयास किया गया। कहानियों को पढ़कर विद्यार्थियों की तरफ से उसकी समीक्षा भी की गई। प्रिंसिपल संजीव चौहान ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहा और कहा कि पुस्तकें ही हमारी सच्ची मित्र होती हैं। जो हमें ज्ञान देते हैं और उसके बदले में आपसे कुछ नहीं लेतीं, इसलिए अच्छी किताबें पढ़ें और ज्ञान हासिल करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.