Move to Jagran APP

Jalandhar Weather Update : जालंधर में आज खिलेगी धूप, तीन दिन बाद मौसम फिर लेगा करवट

रविवार को भी पॉकेट रेन उमस का कारण बनी। इसी तरह इस सप्ताह की शुरुआत तेज धूप खिली रहने के साथ होगी। जिसका असर करीब 3 दिनों तक यथावत मौसम के साथ रहेगा। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि वीरवार तक मौसम साफ बना रहने की संभावना है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Mon, 16 Aug 2021 06:43 AM (IST)Updated: Mon, 16 Aug 2021 06:43 AM (IST)
Jalandhar Weather Update : जालंधर में आज खिलेगी धूप, तीन दिन बाद मौसम फिर लेगा करवट
जालंधर में सप्ताह के पहले दिन तेज धूप खिलेगी।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में सप्ताह के पहले दिन धूप खिली रहेगी। इस दौरान दोपहर के समय उमस में भी इजाफा हो जाएगा। इसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी के साथ लोग गर्मी से तरबतर होंगे। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा आने वाले 24 घंटे को लेकर दिए गए हैं। हालांकि 3 दिन बाद फिर से मौसम करवट ले सकता है। जिसके तहत आसमान में घने बादल छाए रहने तथा दोपहर को बारिश की संभावना प्रबल है। बीते सप्ताह अधिकतर दिन पॉकेट रेन हुई थी। जिससे उमस में भारी इजाफा हो गया। इसके अलावा हवा में 90 प्रतिशत से अधिक नमी के कारण ऑक्सीजन की मात्रा में भी गिरावट आई। कुछ एक दिन मूलाधार बारिश ने मौसम को सुहावना बनाए रखा।

loksabha election banner

वहीं रविवार को भी पॉकेट रेन उमस का कारण बनी। इसी तरह इस सप्ताह की शुरुआत तेज धूप खिली रहने के साथ होगी। जिसका असर करीब 3 दिनों तक यथावत मौसम के साथ रहेगा। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि वीरवार तक मौसम साफ बना रहने की संभावना है। इस बीच तापमान में निश्चित रूप से इजाफा हो जाएगा। वीरवार तथा इसके बाद मानसून फिर अपना असर दिखा सकता है। इस दौरान बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी।

फसलों के लिए फायदेमंद बारिश

पॉकेट रेन के बार में कृषि विशेषज्ञों ने कहा है कि पंजाब में रुक-रुककर हो रही बारिश फसलों के लिए काफी फायदेमंद है। इससे सभी फसलों को फायदा होगा। अगर बारिश लगातार होती तो फसलों को नुकसान हो सकता था। उन्होंने कहा कि किसानों को कहा गया है कि वह अपने खेतों में पानी की निकासी का प्रबंध करके रखें। खेतों में पानी जमा न होने दें। इससे उन्हें नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें-  Jalandhar Today 16th August 2021 : शिव मंदिरों में आज होगा रुद्राभिषेक, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.