Jalandhar Weather Update : जालंधर में दो दिन पड़ेगी धुंध, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
Jalandhar Weather Update पहाड़ों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में शीत लहर से ठिठुरन बढ़ गई है। जालंधर में बारिश के बाद धुंध से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान मे उतार चढ़ाव का सिलसिला भी जारी है।
जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Weather Update पहाड़ों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में शीत लहर से ठिठुरन बढ़ गई है। बुधवार को सुबह से धुंध पड़ने से जनजीवन प्रभावित हुआ। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई थी। दिन में ही लोग वाहनों की लाइटें जला कर चल रहे थे। बारिश के बाद धुंध से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान मे उतार चढ़ाव का सिलसिला भी जारी है। आने वाले दो दिन तक धुंध पड़ने के आसार है और लोगों को ठिठुरन से राहत नही मिलने वाली है। ऐसा मौसम विभाग का अनुमान है।
दोपहर को सूर्य देव के दर्शन होने की संभावना है। हालांकि शीत लहर के चलते लोगों को इसकी कोई खास राहत नहीं मिलने वाली है। इसका असर बाजारों पर भी पड़ेगा और कामकाज प्रभावित होगा। शाम ढलते ही एक बार फिर ठंड बढ़ेगी। बुधवार को तापमान में गिरावट आई अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सुबह और रात देर रात को ठंड भी यथावत रहेगी। मौसम विशेषज्ञ डा. विनीत शर्मा कहते हैं आने वाले दो दिन तक धुंध पड़ने की संभावना है। वहीं हलकी धूप निकलने कई जगह पर हलके बादल छाने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा। अधिकतम 19 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
दो अज्ञात लोगों का शव मिला, ठंड से मौत होने की आशंका
जालंधर में थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत आते जैना नगर गली नंबर 1 बस्ती शेख में अज्ञात व्यक्ति के शव मिला। एएसआइ सोमनाथ ने बताया जैना नगर से फोन आया कि एक व्यक्ति(45) की लाश सड़क पर पड़ी है। मौके में जाकर देखा तो उसकी कोई भी आईडी नहीं मिली, जिसे 72 घंटे पहचान के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। इसी तरह रामामंडी के पास शनिवार रात को एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। लोगों ने सुबह पुल के नीचे शव को देखा तो पुलिस को बताया। शव को सिविल अस्पताल में रखवाया है।