Weather Update: जालंधर में गरज के साथ बूंदाबांदी, तापमान गिरने से लौटी ठंड
बदले मौसम के मिजाज के बीच लोगों ने एक बार फिर से ठंड महसूस की। मौसम विभाग ने पहले से ही दो दिन बारिश की संभावना जताई गई थी।
जालंधर, जेएनएन। कुछ दिन गर्मी के बाद मौसम का मिजाज फिर से बदल गया। वीरवार रात दस बजे के करीब शुरू बारिश शुरू हुई और रात भर बादल गरजते रहे। शुक्रवार सुबह से ही लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है। आसमान में बादल छाने और बूंदाबांदी के कारण तापमान भी लुढ़क गया है। बदले मौसम के मिजाज के बीच लोगों ने एक बार फिर से ठंड महसूस की। मौसम विभाग ने पहले से ही दो दिन बारिश की संभावना जताई गई थी।
सप्ताह के शुरुआत से लेकर लगातार खिल रही धूप के कारण तापमान बढ़कर अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था। इस बीच एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली। वीरवार रात से आसमान में लगातार बादल छाए रहने के करण तापमान लुढ़क गया है। शुक्रवार सुबह दस बजे अधिकतम 18 व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसी तरह मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें