Move to Jagran APP

Jalandhar Weather Update: दिन भर खिलेगी धूप, रात और तड़के ठंड और बढ़ने की संभावना

शुक्रवार के बाद शनिवार को भी दोपहर में तेज धूप खिली रहेगी। दिन के अधिकतम तापमान में इजाफे के साथ 29 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू जाएगा। हालांकि तड़के तथा रात के समय तापमान में गिरावट का क्रम अभी बरकरार रहेगा।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sat, 13 Nov 2021 10:13 AM (IST)Updated: Sat, 13 Nov 2021 10:13 AM (IST)
Jalandhar Weather Update: दिन भर खिलेगी धूप, रात और तड़के ठंड और बढ़ने की संभावना
जालंधर में अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। पुरानी फोटो

जासं, जालंधर। सर्दी का मौसम धीरे-धीरे अपना रंग दिखाने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते सुबह और रात के तापमान में गिरावट दोपहर को उछाल का सिलसिला जारी है। वहीं, शुक्रवार के बाद शनिवार को भी दोपहर में तेज धूप खिली रहेगी। दिन के अधिकतम तापमान में इजाफे के साथ 29 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू जाएगा। हालांकि तड़के तथा रात के समय तापमान में गिरावट का क्रम अभी बरकरार रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 12 डिग्री सेल्सियस तक रह जाएगा। अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा।

loksabha election banner

पिछले सप्ताह से तड़के तथा दोपहर के तापमान में आधे से भी अधिक का अंतर आ चुका है। इसी क्रम में शनिवार को अधिकतम 29 तथा न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक रहने की संभावना है। दोपहर में लोग गर्मी महसूस करेंगे जबकि देर रात तथा तड़के ठिठुरन बढ़ जाएगी।

दिन और रात के तापमान में आधे से अधिक का अंतर

डा. विनीत शर्मा बताते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम पर पड़ रहा है। इस कारण दोपहर और देर रात के तापमान में आधे से भी अधिक का अंतर आ चुका है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का प्रभाव मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। अगले सप्ताह के शुरुआत से लेकर तापमान में और भी गिरावट का दौर जारी रहेगा। सिविल अस्पताल के डॉक्टर भूपेंद्र सिंह का कहना है कि मौसम में बदलाव बच्चों तथा बुजुर्गों के लिए घातक हो सकता है, वही पराली को आग पटाखों की वजह से हवा में प्रदूषित कर फैले हुए हैं जो सर्दी खांसी को बढ़ावा दे रहे हैं ।उन्होंने इन दोनों मास्क का प्राथमिकता के आधार पर प्रयोग करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें - शिक्षा मंत्री की कोठी घेरने के बाद भी नहीं ठंडा हुआ बीएड टीईटी पास अध्यापकों का रोष, अब करेंगे बड़े संघर्ष का ऐलान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.