Move to Jagran APP

Jalandhar Weather Update : जालंधर में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, 30 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान

जालंधर में न्यूनतम तापमान में भारी इजाफे के साथ 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बाद गर्मी का प्रकोप और बढ़ गया है। बुधवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा था। इस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री तथा न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

By Vinay KumarEdited By: Published: Thu, 10 Jun 2021 07:54 AM (IST)Updated: Thu, 10 Jun 2021 07:54 AM (IST)
Jalandhar Weather Update : जालंधर में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, 30 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान
जालंधर में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में न्यूनतम तापमान में भारी इजाफे के साथ 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बाद गर्मी का प्रकोप और बढ़ गया है। बुधवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा था। इस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री तथा न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं आने वाले 48 घंटे तक गर्मी का प्रकोप इसी तरह रहने की संभावना जताई गई है। बीते सप्ताह सुहाने मौसम के साथ लोगों को कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिली थी। वहीं इस सप्ताह के शुरुआत से लेकर दोपहर के समय रोजाना खिल रही तल्ख धूप के बीच गर्मी अपने यौवन पर है। इस दौरान रोजाना तापमान में इजाफा हो रहा है। जिसके तहत बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉ दलजीत सिंह बताते हैं कि सप्ताह के अंत में मौसम फिर से लोगों को राहत देगा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने से गर्मी का प्रकोप भी कम होगा।

loksabha election banner

धान की सीधी बिजाई से करें पानी की बचत

जालंधर। किसानों को धान की सीधी बिजाई के लिए प्रेरित करने के लिए कृषि और किसान भलाई विभाग की तरफ से किसान मनजिंदर सिंह गांव कंगनीवाल के खेत में धान की सीधी बीजाई से प्रदर्शनी प्लांट बीजा गया। विशेष रूप से पहुंचे एसडीएम-2 हरप्रीत सिंह ने कहा कि इस तकनीक प्रति किसानों का रुझान बढ़ रहा है। प्रदर्शनी प्लांट से धान की रिवायती ढंग से काश्त कर रहे किसानों को धान की सीधी बीजाई करने की प्रेरणा मिलेगी। इस तरीके से धान की काश्त करने के साथ पानी की बचत भी की जा सकती है। किसानों को चाहिए कि वह धान की सीधी बीजाई में पिछले समय दौरान कामयाब हुए किसानों से संबंध रखते हुए इस विधि की तरफ विशेष ध्यान दे। डा. सुरिंदर सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी जालंधर ने कहा है कि विभाग की तरफ से जिलेभर में आत्मा योजना अधीन प्रदर्शनी प्लांट बीजे जा रहे हैं। यहां डा. मनिंदर सिंह ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.