Jalandhar Weather Update: जालंधर में वीकेंड पर खिलेगी धूप, तापमान में होगा इजाफा
Jalandhar Weather Update जालंधर में वीकेंड पर भी दोपहर के समय तल्ख धूप खिली रहेगी। जिससे अधिकतम तापमान में निश्चित रूप से इजाफा होगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू सकता है।
जालंधर, जेएनएन। शुक्रवार के बाद वीकेंड पर भी दोपहर के समय तल्ख धूप खिली रहेगी। जिससे अधिकतम तापमान में निश्चित रूप से इजाफा होगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू सकता है। लोग दिन भर गर्मी महसूस करेंगे। ऐसे संकेत मौसम विभाग की ओर से 27 मार्च को लेकर दिए गए हैं। दरअसल, सप्ताह की शुरुआत से लेकर मंगलवार तक आसमान में बादल छाए रहने व बारिश के कारण मौसम सुहावना रहा। इस दौरान तापमान में गिरावट के साथ अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस रह गया था। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 12 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था। वहीं शुक्रवार के बाद शनिवार को भी धूप खिली रहने की संभावना के साथ तापमान में बढ़ोतरी की कयास लगाई जा रही है।
इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डा. विनीत शर्मा बताते हैं कि होली के बाद रोजाना तापमान में इजाफा होगा। अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि मार्च का माह खत्म होने वाला है और आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी और तापमान में भी इजाफा होगा। इस दौरान बारिश होने के बहुत कम आसार है, जिस कारण लोगों को गर्मी व तीखी धूप के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं, सेहत विशेषज्ञों ने कहा कि कोरोना का कहर अब जिले में तेजी से बढ़ने लगा है, ऐसी स्थिति में हमें घर से बाहर जाते मास्क का प्रयोग करना चाहिए और बाजारों में जाते समय शारीरिक दूरी का खास ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना के तेजी से बढ़ने का मुख्य कारण लोगों की ओर से कोरोना को हल्के में लेना है। लोग कोरोना से बचाव के लिए जारी की गई हिदायतों का पालन नहीं कर रहे है, जिस कारण कोरोना संक्रमण जिले में तेजी से बढ़ रहा है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें