Jalandhar Weather Updateः जालंधर में आज दिन भर खिलेगी धूप, दोपहर के तापमान में होगा इजाफा
Jalandhar Weather Today जालंधर में पहली दिसंबर को दिन भर धूप खिली रहेगी। मौसम विभाग द्वारा इस सप्ताह अधिकतर दिन धूप खिली रहने के पहले ही संकेत दिए गए थे। जिसके तहत रोजाना धूप खिल रही है। एक दिसंबर को तापमान दोपहर के समय 26 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच जाएगा।
जालंधर, जेएनएन। जालंधर में पहली दिसंबर को दिन भर धूप खिली रहेगी। जिससे दोपहर के तापमान में सामान्य से 2 फीसद तक का इजाफा होगा। इसके साथ ही दोपहर के समय तेज धूप अपने यौवन पर होगी। हालांकि तड़के तथा रात को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल मौसम विभाग द्वारा इस सप्ताह अधिकतर दिन धूप खिली रहने के पहले ही संकेत दिए गए थे। जिसके तहत रोजाना धूप खिल रही है। इसी क्रम में एक दिसंबर को तापमान में इजाफे के बाद दोपहर के समय 26 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच जाएगा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक जालंधर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9 तथा अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा,। बावजूद इसके सुबह तथा रात को शीतलहर चलने से फिलहाल लोगों को ठंड से निजात मिलती नजर नहीं आ रही है।
वहीं डा. रमेश कंबोज बताते हैं कि लंबे अर्से बाद सर्दी का सीजन एडवांस चल रहा है। उन्होंने कहा कोरोना वायरस महामारी के बीच बढ़ रही सर्दी के कारण बुजुर्ग तथा बच्चों को घरों से बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए। इसी तरह उनके लिए सर्दी से बचाव के अतिरिक्त साधन जुटाए जाने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें - जालंधर में आज से रात 10 बजे के बाद बिना कारण घूमे तो होगी जेल, 9.30 बजे तक खुलेंगे होटल व रेस्टोरेंट
यह भी पढ़ें - जालंधर में एमईएस के सरकारी ठेकेदार ने पंखे से फंदा लगा जान दी
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें