Jalandhar Weather Update: जालंधर में आज दिन भर छाए रहेंगे बादल, बढ़ेगी ठिठुरन
Jalandhar Weather Update मौसम विभाग के अनुसार बुधवार वीरवार और शुक्रवार को बारिश होने की संभावना है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आगामी कुछ दिनों में सर्दी और बढ़ सकती है।
जालंधर, जेएनएन। सप्ताह के पहले दिन धूप खिलने के बाद मंगलवार आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है है। शाम को ठंड बढ़ेगी। सुबह की शुरुआत हल्की धुंध के साथ हुई है। मौसम विभाग के अनुसार रात को कोहरा पड़ने से तापमान में गिरावट आएगी। विभाग ने बुधवार को बारिश होने की संभावना जताई है। इससे तापमान में गिरावट आने से ठिठुरन बढ़ेगी।
तड़के तथा रात को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। पारा में उतरा चढ़ाव के चलते फिलहाल लोगों को सर्दी से राहत मिलने वाली नहीं है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक रह सकता है। सर्दी से बचने के लिए लोगों को गर्म वस्त्र पहनने से परहेज नहीं करना चाहिए।
बुधवार से बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार, वीरवार और शुक्रवार को बारिश होने की संभावना है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। फिलहाल, इस सप्ताह लोगों को सर्दी से राहत न मिलने की संभावना है।
बच्चे और बुजुर्ग बरतें सावधानी
इस बारे में मौसम विभाग के विशेषज्ञ डा. विनीत शर्मा बताते हैं कि दिसंबर के मध्यांतर के बाद मौसम फिर से करवट लेगा। इससे तापमान में गिरावट के साथ लोगों को खून तक जमा देने वाली ठंड से रूबरू भी होना पड़ सकता है। ऐसे में बुजुर्ग तथा बच्चों के प्रति अधिक एहतियात बरतने की जरूरत है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें