Jalandhar Weather Update : जालंधर में आज दिनभर छाए रहेंगे बादल, जानिए अगले दो कैसा रहेगा मौसम
Jalandhar Weather Update मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि मानसून के चलते भीषण गर्मी के बाद मानसून के चलते मौसम रोजाना करवट ले रहा है। जिसके तहत मंगलवार के धूप खिली रहने की संभावना अधिक है। इस दौरान तापमान में भी निश्चित रूप से इजाफा होगा।
जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Weather Update जालंधर में पिछले सप्ताह की तरह इस बार भी सप्ताह के पहले दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बारिश की संभावना भी प्रबल है। लिहाजा मंगलवार तथा मंगलवार के बाद मौसम साफ रहेगा। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों को लेकर दिए गए हैं। दरअसल, बीते सप्ताह अधिकतर दिन मानसून की फुहार ने लोगों को काफी हद तक राहत प्रदान की थी। हालांकि कई दिन हुई पाकेट रेन से लोगों की परेशानी बढ़ गई। इस बीच उमस से दो-चार हुए लोग खासी परेशानी में रहे।
वहीं इस बार भी सप्ताह के पहले दिन आसमान में घने बादल छाए रहने के संकेत दिए गए हैं। इसके साथ ही मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। वहीं आने वाले कई दिनों तक मौसम साफ रहने की स्थिति यथावत रहेगी। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि मानसून के चलते भीषण गर्मी के बाद मानसून के चलते मौसम रोजाना करवट ले रहा है। जिसके तहत मंगलवार के धूप खिली रहने की संभावना अधिक है। इस दौरान तापमान में भी निश्चित रूप से इजाफा होगा।
फसलों के लिए फायदेमंद बारिश
कृषि विशेषज्ञों ने कहा है कि पंजाब में रुक-रुककर हो रही बारिश फसलों के लिए फायदेमंद है। इससे सभी फसलों को फायदा होगा। अगर बारिश लगातार होती तो फसलों को नुकसान हो सकता था। हालांकि किसानों को कहा गया है कि वह अपने खेतों में पानी की निकासी का प्रबंध करके रखें। खेतों में पानी जमा न होने दें। इससे उन्हें नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- Tokyo Olympics: पंजाब में Gurjit Kaur को कुछ नहीं, हरियाणा में महिला हॉकी खिलाड़ियों को मिलेंगे 50-50 लाख रुपये