Move to Jagran APP

Jalandhar Weather Update: जालंधर में बारिश के बाद बढ़ी ठिठुरन, आज भी आसमान में छाए रहेंगे बादल

Today Jalandhar Weather News Update जालंधर में बुधवार को दिन ढलते ही हुई बारिश के बाद ठिठुरन वीरवार को सुबह भी जारी रही। दो सप्ताह से ठिठुरन को लेकर लोगों की तौबा हो गई है। लोग घरों से निकलने से कतरा रहे हैं।

By Vinay KumarEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 07:55 AM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 07:55 AM (IST)
Jalandhar Weather Update: जालंधर में बारिश के बाद बढ़ी ठिठुरन, आज भी आसमान में छाए रहेंगे बादल
Weather in Jalandhar Today: जालंधर में बुधवार शाम को हुई बारिश के बाद ठिठुरन बढ़ गई है।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में बुधवार को सुबह से लेकर दिन भर आसमान में छाए रहे बादल तथा दिन ढलते ही हुई बारिश के बाद ठिठुरन वीरवार को सुबह भी जारी रही। ठंड के प्रकोप से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे और सैर पर जाने वालों की संख्या भी काफी कम रही। पिछले करीब दो सप्ताह से ठिठुरन को लेकर लोगों की तौबा हो गई है। ठंड के चलते लोगों का जनजीवन प्रभावित होने लगा है। लोग घरों से निकलने से कतरा रहे है और मार्केट में कारोबार प्रभावित होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी की संभावना है। इसके अलावा सप्ताह के अंतिम दिनों में आसमान में बादल छाए रहने के साथ-साथ बारिश होने की संभावना है। जिससे दिन ठिठुरन बरकरार रहेगी।

loksabha election banner

इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डा. वीनित शर्मा बताते है कि पश्चिमी विक्षोभ के अलावा ठंड के लिए ला नीना का प्रभाव होना भी है। उन्होंने कहा कि ठंड का संबंध प्रशांत महासागर की समुद्री सतह के तापमान में होने वाले बदलावों से है। इसका प्रभाव दुनिया भर में मौसम पर पड़ता है। वहीं, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के साथ ला नीना के कारण ठंड बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि वीकेंड पर बारिश की संभावना है। इस दौरान आसमान में दिन भर बादल छाए रहेंगे।

उधर, सर्दी को लेकर सेहत विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। सिविल सर्जन डा. रणजीत सिंह ने बताया कि सर्दी के दौरान लोगों को गर्म कपड़े पहन कर घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। उन्होंने शरीर का तापमान कम होने या फिर चक्कर आने व घबराहट होने पर माहिर डाक्टर की सलाह से दवा लेने की बात कही है। उन्होंने इन दिनों विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने की बात कही है।

संभावित तापमान डिग्री सेल्सियस

जनवरी               न्यूनतम                     अधिकतम

20                          6                           13

21                          4                            14

22                          6                            11

23                          6                             11

24                          5                            12

25                          4                              13


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.