Move to Jagran APP

Jalandhar Weather Forecastः जालंधर में सुबह से ही छाए घने बादल, शीतलहर से जनजीवन अस्त व्यस्त

जालंधर में मंगलवार की सुबह की शुरुआत भी आसमान में घने बादलों और शीतलहर के साथ हुई। मौसम विभाग द्वारा 12 जनवरी के बाद लोहड़ी व मकर सक्रांति पर धुंध छाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। वहीं तापमान में गिरावट के साथ हल्की धूप निकलने की संभावना है।

By Vinay kumarEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 06:31 AM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 08:24 AM (IST)
Jalandhar Weather Forecastः जालंधर में सुबह से ही छाए घने बादल, शीतलहर से जनजीवन अस्त व्यस्त
जालंधर में मंगलवार की सुबह की शुरुआत भी आसमान में घने बादलों और शीतलहर के साथ हुई।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में मंगलवार की सुबह की शुरुआत भी आसमान में घने बादलों और शीतलहर के साथ हुई। इस दौरान ठिठुरन की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। पार्कों में सैर करने वालों की संख्या कम दिखी। न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम विभाग द्वारा 12 जनवरी के बाद लोहड़ी व मकर सक्रांति पर धुंध छाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। वहीं तापमान में गिरावट के साथ हल्की धूप निकलने की संभावना है। फिलहाल राहत मिलने वाली नहीं है।

loksabha election banner

बीते सप्ताह अधिकतर दिन आसमान में गरज के साथ बादल छाए रहने तथा बारिश के चलते कोहरा तथा धुंध से निजात मिलते ही तापमान में भी इजाफा हो गया था। जिसके चलते फ्रीजिंग प्वाइंट की ठंड से दो चार हो चुके लोगों को कुछ राहत भी मिली थी। इसके कुछ दिनों बाद ही मौसम ने फिर से करवट ले ली है। पिछले सप्ताह न्यूनतम 9 डिग्री तक पहुंचा तापमान रविवार को लुढ़क कर 4 डिग्री सेल्सियस रह गया था।

मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि लोहड़ी तक ठंड पूरे यौवन पर रहेगी। लिहाजा मकर सक्रांति तथा लोहड़ी के दिन मौसम साफ रहेगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.