Jalandhar Weather Forecast : जालंधर में बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप, 42 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
Jalandhar Weather Forecast जालंधर में तापमान के साथ-साथ गर्मी का प्रकोप भी बढ़ जाएगा। वीरवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा था। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 तथा न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
जालंधर, जेएनएन। Jalandhar Weather Forecast : शुक्रवार को तापमान के साथ-साथ गर्मी का प्रकोप भी बढ़ जाएगा। वीरवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा था। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 तथा न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह मौसम विभाग द्वारा आने वाले 24 घंटे में गर्मी का प्रकोप बढ़ जाने की संकेत दिए गए हैं।
दरअसल, बीते सप्ताह रोजाना तल्ख धूप खिली रहने से तापमान में इजाफा होता रहा। बुधवार का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक रहा था, जो वीरवार को बढ़कर 42 डिग्री तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि आने वाले कई दिनों तक मौसम की स्थिति यथावत बनी रहेगी।
इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉ दलजीत सिंह बताते हैं कि पहाड़ी इलाकों में लगातार बढ़ रही गर्मी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। जिसके चलते आने वाले कई दिनों तक गर्मी का प्रकोप यथावत रहेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को कोविड-19 के साथ-साथ तेज गर्मी तथा लू को लेकर भी एहतियात बरतनी होगी।
गर्मी से पिघली सड़क की लुक..
वीरवार को धूप ने लोगों को काफी परेशान किया। धूप इतनी तेज थी कि पीएपी चौक से रामामंडी की ओर जा रही मुख्य सड़क पर डाली गई लुक (तारकोल) पिघलने लगी। इस कारण वहां से गुजर रहे वाहनों के टायर के निशान बनते गए। जालंधर में वीरवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें