Jalandhar Weather Forecast : धुंध की चादर में फिर लिपटा जालंधर, तापमान में गिरावट
Jalandhar Weather Forecast सोमवार को तेज धूप खिलने के बाद मंगलवार सुबह की शुरुआत धुंध के साथ हुई। जिस कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान सड़कों के विजिबिलिटी बेहद कम रही और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करने पड़ा।
जालंधर, जेएनएन। मंगलवार सुबह की शुरुआत धुंध व आसमान से हल्के बादलों के साथ हुई। इस दौरान ठंड ने लोगों को एक बार फिर से ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। दोपहर बाद तक बादलों और सूर्य में आंख में चोली का खेल जारी रहने की संभावना है। हालांकि तापमान में इजाफा दर्ज किया जाएगा।
इस दौरान अधिकतम तापमान में इजाफे के साथ 23 डिग्री सैल्सियस पहुंचेगा। वहीं, दिन ढलने के बाद चली शीत लहर के चलते न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया जाएगा। दोपहर के समय लोगों को कुछ हद तक ठंड से भी निजात भी मिलेगी। बीते सप्ताह शुरुआत में बारिश तथा अंतिम दिनों में लगातार खिली धूप के कारण मौसम का मिजाज बदल गया था।
उधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को कुछ समय के लिए बादल भी छाएंगे। लेकिन दोपहर के समय धूप खिली रहेगी। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डा. विनीत शर्मा बताते हैं कि मंगलवार को दिन के समय आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। लेकिन, इस कारण तापमान में खासी गिरावट नहीं होगी। इसके बाद आने वाले कई दिनों तक धूप खिली रहेगी। जिसके चलते लोगों को दोपहर के समय ठंड से कुछ हद तक राहत मिल जाएगी। लेकिन इस दौरान लोगों को गर्म वस्त्र पहनाने से परहेज़ नहीं करना चाहिए।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें