Jalandhar Weather Forecastः जालंधर में आज छाएंगे आंशिक बादल, कल होगी बूंदाबांदी
Jalandhar Weather Forecast जालंधर के लोगों को आज आंशिक बादलों के साथ कुछ राहत मिल सकती है। पिछले कई दिनों से तेज धूप के कारण बढ़ रही गर्मी से लोग दो-चार हो रहे थे। वहीं 12 मार्च को आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
जालंधर, जेएनएन। जालंधर में पिछले कई दिनों से तेज धूप के कारण बढ़ रही गर्मी से दो-चार हो रहे लोगों को आज आंशिक बादलों के साथ कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि इस दौरान तापमान में खासी गिरावट नहीं होगी लेकिन तल्ख धूप से कुछ हद तक निजात जरूर मिलेगी। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा 11 मार्च को लेकर दिए गए हैं। इसके साथ ही 12 मार्च को आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान में मामूली गिरावट होगी।
दरअसल, मार्च माह के शुरुआत से लेकर रोजाना धूप खिल रही है। जिसके चलते तापमान में इजाफे का दौर निरंतर जारी है। बुधवार को अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू चुका तापमान वीरवार को आंशिक बादल जाने के बावजूद कम नहीं होगा।
इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि 15 मार्च के बाद गर्मी के तेवर तीखे होंगे इस बीच तापमान में भी निश्चित रूप से इजाफा हो जाएगा।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें