Jalandhar Weather Forecast ः जालंधर में आज दोपहर को तेज धूप करेगी परेशान, कल छाएंगे बादल
जालंधर में बसंत पंचमी के बाद तापमान में उछाल और सर्दी से छुटकारा मिलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। आज दोपहर के समय तेज धूप खिली रहेगी। जिस कारण गर्मी भी बढ़ जाएगी। बावजूद इसके सुबह तथा रात को सर्द हवाएं चलने से तापमान का दबाव कम है।
जालंधर, जेएनएन। जालंधर में बसंत पंचमी के बाद तापमान में उछाल और सर्दी से छुटकारा मिलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। कल से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में इजाफा दर्ज होगा। वही आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। ऐसा अनुमान मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया। मंगलवार को दोपहर के समय तेज धूप खिली रहेगी। जिस कारण दोपहर के समय गर्मी भी बढ़ जाएगी। बावजूद इसके सुबह तथा रात को सर्द हवाएं चलने से तापमान का दबाव कम है।
बीते सप्ताह लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच मंगलवार को इसमें मामूली गिरावट की संभावना जताई जा रही है। बुधवार से तापमान में इजाफा दर्ज होगा। वीरवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। हालांकि आसमान में कई जगह पर बादल भी छाए रहने की संभावना है। इस दौरान चटख धूप के चलते लोगों को गर्मी का एहसास भी होगा। जिसका असर देर शाम तक रहेगा।
फरवरी माह के मध्यांतर के बाद से लेकर रोजाना खिल रही धूप के बीच तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बारे में मौसम विभाग के विशेषज्ञ डॉ दलजीत सिंह बताते हैं कि तेजी से हो रहे मौसम में परिवर्तन के बीच लोगों को सेहत के प्रति और भी सजग होना होगा। इसी तरह मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि फिलहाल लोगों को गर्म वस्त्रों से परहेज नहीं करना चाहिए। कारण, तापमान में कभी भी इजाफा हो सकता है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें