Move to Jagran APP

Jalandhar Weather Forecast ः जालंधर में आज भी अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस ही रहेगा तापमान, कल आंशिक बादल छाने की संभावना

जालंधर में पिछले कुछ दिनों से तापमान तथा मौसम में बनी स्थिरता शुक्रवार को भी यथावत रहेगी। इसके अलावा वीकेंड पर आंशिक बादल छाए रहने की संभावना भी प्रबल है। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा 5 मार्च को लेकर दिए गए हैं।

By Vinay kumarEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 07:57 AM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 07:57 AM (IST)
जालंधर में आज दिनभर धूप खिलने से लोगों को होगी परेशानी।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में  पिछले कुछ दिनों से तापमान तथा मौसम में बनी स्थिरता शुक्रवार को भी यथावत रहेगी। इस दौरान दिनभर अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा। इसके अलावा वीकेंड पर आंशिक बादल छाए रहने की संभावना भी प्रबल है। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा 5 मार्च को लेकर दिए गए हैं।

loksabha election banner

दरअसल, फरवरी माह के मध्यांतर से लेकर रोजाना धूप खिल रही है।माह के अंत तक अधिकतम पति डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू चुका तापमान इन दिनों 29 डिग्री के आसपास चल रहा है। इसी तरह न्यूनतम तापमान इसके आधे से भी कम यानी 13 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह तापमान में स्थिरता रहने की संभावना पहले से ही जताई थी।

इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉ दलजीत सिंह बताते हैं कि इस बार गर्मी का सीजन करीब 20 दिन एडवांस चल रहा है। उन्होंने बताया कि मार्च माह के मध्यांतर के बाद तापमान में तेजी के साथ इजाफा होगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.