Jalandhar Weather Forecast : जालंधर में आज दिनभर खिली रहेगी धूप, रविवार को छाएंगे आंशिक बादल
जालंधर में वीरवार को भी दिन भर धूप खिली रहने की संभावना है। सप्ताह की शुरुआत से लेकर अभी तक चल रहे अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कमी होगी। इसके बाद 4 अप्रैल को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।
जालंधर, जेएनएन। जालंधर में बुधवार के बाद वीरवार को भी दिन भर धूप खिली रहने की संभावना है। बावजूद तापमान में मामूली गिरावट होगी। इस क्रम में सप्ताह की शुरुआत से लेकर अभी तक चल रहे अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कमी होगी। इसके बाद 4 अप्रैल को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा वीरवार को लेकर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- तलाक के 5 साल बाद पति ने की दरिंदगी की हदें पार, अमृतसर से लुधियाना आकर महिला के साथ किया दुष्कर्म
बीते सप्ताह की शुरुआत से लेकर तीन-चार दिन लगातार मौसम सुहावना बना रहा था। वहीं, इस सप्ताह हालात विपरीत हैं। गर्मी का सीजन अपने यौवन की तरफ बढ़ रहा है। जिसके चलते दोपहर से पहले ही तेज धूप खिली रहने के चलते दोपहर जैसे हालात बन रहे हैं। इस बीच अभी तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में 1 अप्रैल से होंगे यह खास बदलाव, जानिए आप पर क्या पड़ेगा असर
बुधवार के बाद वीरवार को भी इसमें आंशिक रूप से गिरावट होने की संभावना जताई गई है। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉ दलजीत सिंह बताते हैं कि पहाड़ी इलाकों में रोजाना खिल रही धूप तथा गर्म हवाओं का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। यही कारण है कि रोजाना तापमान में लगातार इजाफा होने लगा है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें