Jalandhar Weather Forecast : जालंधर में आज दिनभर खिलेगी धूप, 33 डिग्री तक पहुंच सकता है अधिकतम तापमान
Jalandhar Weather Forecast जालंधर में वीरवार को दिन भर अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान के भीतर आधे से अधिक का अंतर रहेगा। इसके बाद आने वाले दिनों में भी मौसम लगभग साफ रहेगा। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों को लेकर दिए गए हैं।
जालंधर, जेएनएन। जालंधर में वीरवार को दिन भर अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान के भीतर आधे से अधिक का अंतर रहेगा। इस क्रम में दोपहर के समय धूप खिली रहने के चलते अधिकतम तापमान 33 डिग्री तथा न्यूनतम 16 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके बाद आने वाले दिनों में भी मौसम लगभग साफ रहेगा। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों को लेकर दिए गए हैं। दरअसल सप्ताह की शुरुआत से लेकर लगातार तीन दिन मौसम सुहावना बना रहा।
यह भी पढ़ें- आलीशान होटल में SGPC कर्मचारी के साथ रंगरलियां मना रही थी कांस्टेबल की पत्नी, अचानक पहुंच गया पति
आसमान में छाए बादल, तेज हवाएं तथा बूंदाबांदी के बाद मंगलवार देर रात तेज बारिश से मौसम ने करवट ले ली थी। इस दौरान अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस तापमान से रूबरू हो चुके लोगों ने भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत हासिल की। वहीं बुधवार के बाद से लेकर फिर से सूर्य की प्रचंड किरणों ने मौसम में परिवर्तन ला दिया है। बुधवार को दिन भर अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने के बाद आने वाले दो-तीन दिनों में धूप खिली रहने से यह आंकड़ा 34 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें- लुधियाना फैक्ट्री हादसा : धूल झोंकने की कोशिश...पकड़े न जाएं इसलिए तड़के चार बजे लगा दी लेबर
इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि इन दिनों चल रही हवाएं तथा बूंदाबांदी से फसल प्रभावित नहीं होगी। आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने से तापमान में भी इजाफा होगा।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें