Jalandhar Weather Forecast : जालंधर में सुबह धुंध और दोपहर को खिलेगी धूप, वीरवार को छाए रहेंगे बादल
Jalandhar Weather Forecast जालंधर में सुबह के समय धुंध व कोहरे ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर किया हुआ है। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी थमी। हालांकि दोपहर में खिल रही धूप से लोगों को राहत मिल रही है।
जालंधर, जेएनएन। Jalandhar Weather Forecast : बुधवार को दिन की शुरुआत धुंध और कोहरे के साथ हुई। सुबह धुंध की वजह से वाहनों की रफ्तार कम रहे और कोहरे की वजह से ठंड बढ़ी। सुबह पार्कों में सैर करने वालों की संख्या काफी रही। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी थमी, लोग सड़कों पर वाहनों की लाइटें जलाकर चल रहे थे। दोपहर को धूप निकलेगी परॆतु शीतलहर चलने से ठिठुरन का आलम बरकरार रहेगा। सुबह व रात को तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं वीरवार को आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है।
मंगलवार को रात व दोपहर के तापमान में 19डिग्री सैल्सियस का अंतर आ गया था। बुधवार न्यूनतम तापमान 3 व अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। वहीं, तापमान में अंतर से सेहत संबंधी परेशानियां बढ़ सकती है। पिछले एक सप्ताह से कहर बरपा रही ठंड से मंगलवार को भी निजात नही मिली। दोपहर को तापमान का पार चढ़ने का असर शहर की मार्केट में भी देखने को मिला। पिछले कई दिनों से ग्राहक का इंतजार कर रहे बाजारों में भी खरीदार निकले।
बीते सप्ताह अभी तक सारे रिकार्ड तोड़ते हुए न्यूनतम तापमान 1.05 डिग्री सैल्सियस रह गया था। हाड़ कंपाने वाले ठंड से दो-चार हो रहे लोग घरों में दुबकने को विवश हो गए थे। वहीं, तड़के व रात को कोहरे की चादर बिछी रहने के चलते दिन के समय भी वाहनों की लाइटें जलाकर लोगों को सड़कों पर निकलना पड़ा था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को दोपहर के समय खिली तेज धूप लोगों को इस ठंड से राहत दिलाएगी। सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान 4 व अधिकतम तापमान 18डिग्री सैल्सियस तापमान तक रहने का अनुमान है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें