Jalandhar Weather Forecast ः जालंधर में रविवार को दिनभर छाए रहेंगे बादल, जानें कैसा रहेगा अगले तीन दिन मौसम
Jalandhar Weather Forecast जालंधर में चार दिन लगातार तापमान में इजाफा होने के बाद रविवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। रविवार के अगले 3 दिनों तक भी मौसम सुहावना बना रहने के आसार हैं। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
जालंधर, जेएनएन। जालंधर में चार दिन लगातार तापमान में इजाफा होने के बाद रविवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। जिससे तापमान में निश्चित रूप से गिरावट होगी। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा 21 मार्च को लेकर दिए गए हैं। इसके साथ ही रविवार के अगले 3 दिनों तक भी मौसम सुहावना बना रहने के आसार हैं। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बाद लोगों ने गर्मी महसूस की।
दरअसल मार्च माह के शुरुआत से लेकर मौसम ने कई बार करवट ली है। जिसके तहत पहले सप्ताह में अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू जाने के बाद सप्ताह के अंत तक फिर से आसमान में बादल छाए रहने तथा ठंडी हवाएं चलने के बीच तापमान में गिरावट हो गई थी।
वहीं इस सप्ताह लगातार खिल रही धूप के बाद बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू गया है। जबकि न्यूनतम तापमान भी इसके आधे यानी 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि शनिवार तक तापमान में इजाफे का दौर बरकरार रहेगा। दोपहर के समय तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास करवाएगी। रविवार के बाद मौसम लोगों को कुछ राहत दे सकता है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें