Move to Jagran APP

जालंधर के यूनाइटेड क्वीन ग्रुप ने 10 हजार मेंबर पूरे होने पर किया 'Get Together'

यूनाइटेड क्वींस ग्रुप ने 1 साल में 10000 मेंबरों का आंकड़ा पूरा करने की खुशी में गेट टुगेदर किया। ग्रुप के द्वारा समय-समय पर पेंटिंग कुकिंग योगा और मेडिटेशन जैसे हमें प्रशासन करवाए जाते हैं। इसके अलावा विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 02:31 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 02:31 PM (IST)
जालंधर के यूनाइटेड क्वीन ग्रुप ने 10 हजार मेंबर पूरे होने पर किया 'Get Together'
यूनाइटेड क्वींस ग्रुप ने 1 साल में 10,000 मेंबरों का आंकड़ा पूरा करने की खुशी में गेट टुगेदर किया।

संवाद सहयोगी, जालंधर। शहर में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और बच्चों के हुनर को निखारने के मकसद से बनाया गया यूनाइटेड क्वींस ग्रुप ने 1 साल में 10,000 मेंबरों का आंकड़ा पूरा करने की खुशी में गेट टुगेदर किया। ग्रुप के द्वारा समय-समय पर पेंटिंग, कुकिंग, योगा और मेडिटेशन जैसे हमें प्रशासन करवाए जाते हैं। इसके अलावा विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं जिसमें प्रतिभागी शामिल भाग लेकर अपनी कला दिखाते हैं और आकर्षित पुरस्कार जीते हैं।

loksabha election banner

इसमें खासतौर पर पार्षद अरुणा अरोड़ा शामिल हुई। जिन्हें क्वीन ऑफ़ सिटी के किताब से नवाजा गया। इस मौके पर केक भी काटा गया। इसके बाद वहां पर उपस्थित सभी सदस्यों ने तंबोला एवं फन गेम खेलकर इंजॉय किया। परवीन अबरोल ने बताया कि यह ग्रुप हमेशा समाज भलाई के लिए काम करता है और आगे भी इसी तरह करता रहेगा। इस दौरान नीतू भल्ला, टिया वेदी, निरु जैरथ, शिवानी भारद्वाज, सीमा, नीना चोपड़ा व अन्य लोग शामिल हुए।

--------

यह भी पढ़ेंः जालंधर कैंट में 100 साल पुराना पेड़ उखाड़ा लोगों ने की कार्रवाई करने की मांग

जालंधर कैंट। एक तरफ कैंट के नागरिक क्लीन एंड ग्रीन कैंट अभियान के तहत पौधे लगा कर पर्यावरण स्वच्छ करने के लिए कार्यरत हैं। खुद लोकल मिलिट्री अथारिटी व कैंट बोर्ड प्रशासन भी पौधे लगाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ हैवी मू¨वग व्हीकल की मदद से हरे भरे पेड़ उखाड़े जा रहें है। रविवार को कैंट के केंद्रीय विद्यालय नंबर एक के समीप सड़क किनारे लगा एक हरा भरा पेड़ उखाड़ दिया गया। यह पेड़ करीब सौ साल पुराना था। लोगों ने इसकी निंदा की और कार्रवाई की मांग की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.