Move to Jagran APP

Punjab Cornavirus News: पंजाब में 10 लाख की आबादी पर काेराेना सैंपल लेने में जालंधर नंबर वन

Punjab Cornavirus News डीसी घनश्याम थोरी ने बताया कि जिले में कोरोना के कारण होने वाली मृत्यु दर काबू में है और जिला राज्य भर में दसवें स्थान पर है जो कि 3.17 प्रतिशत है जिसको आने वाले समय में काबू में रखा जाएगा।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sat, 20 Mar 2021 09:52 AM (IST)Updated: Sat, 20 Mar 2021 09:52 AM (IST)
94 सरकारी और निजी सेंटरों पर रोजाना के 9400 कोरोना वैक्सीन लगाने की सामर्थ्य। (सांकेतिक तस्वीर)

जालंधर, जेएनएन। जिले में कोरोना वैक्सीन के लिए 49 सरकारी और 45 निजी सेंटरों  की तरफ से रोजाना 9400 कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए पूरी सामर्थ्य से किया जा रहा है। 10 लाख की आबादी के पीछे 306680 कोरोना सैंपल लेने पर जिला राज्य में पहले स्थान पर है। 49 सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में नाै ग्रामीण कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, 2 सब डिविजनल स्वास्थ्य सेंटर, 28 प्राइमरी और मिनी प्राइमरी स्वास्थ्य सेंटर और 10 अर्बन सेंटर शामिल है। रोजाना 5000 कोरोना जांच के लिए सेंपल लिए जा रहे है, जबकि वीरवार को 5300 सेंपल लिए गए थे।

loksabha election banner

सात दिन में 24992 कोविड सेंपल लिए

पिछले सात दिनों के दौरान 24992 कोविड सेंपल लिए गए हैं। जिले में पंजाब भर में से सबसे अधिक कोविड टेस्ट लिए गए हैं।जिले में कोरोना मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान 18.6 की अनुपात के साथ करने के इलावा माइक्रो कंटेनमेंट जोनों में 100 प्रतिशत सेंपल लिए जा रहे हैं।

कोरोना के  कारण होने वाली मृत्यु दर में कमी

डीसी घनश्याम थोरी ने बताया कि जिले में कोरोना के  कारण होने वाली मृत्यु दर काबू में है और जिला राज्य भर में दसवें स्थान पर है जो कि 3.17 प्रतिशत है, जिसको आने वाले समय में काबू में रखा जाएगा। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि अब तक 10619 हेल्थ केयर वर्करों , 12393 फ्रंट लाइन वर्करों , 45 से 59 साल के 3696 लाभपात्री  जिनको अन्य सह बीमारी है और 60 साल से ऊपर के 16090 बुजुर्गों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। पिछले सात दिनों के दौरान 2372 लोगों को मास्क न पहनने पर 2372000 रुपए जुर्माना किया गया है।

--------------

तिथि एक्टिव मरीज मार्च

मार्च 01             527

02                   546

03                  587

04                 716

05                841

06                926

07                985

08               1088

09                1087

10                1210

11              1330

12             1356

13             1338

14              1505

15              1588

16             1590

17            1704

18            2063

19            2023

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.