जालंधर टुडे : शहर में आज कई स्थानों पर लगेंगे वैक्सीनेशन कैंप, जानिए और क्या खास है
जालंधर में आज विभिन्न जगहों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। सिविल अस्पताल में वैक्सीन लगाने का कैंप सुबह 830 बजे से। वहीं सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में कैंप सुबह 900 बजे। अपाहिज आश्रम में कैंप सुबह 9 बजे से लगाया जाएगा।
जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं 17 जनवरी को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।
शोभायात्रा में गूंजेगे मां बगलामुखी के जय घोष
मां बगलामुखी मंदिर दिलबाग नगर बस्ती गुंजा में शोभायात्रा का आयोजन सोमवार को दोपहर 2 बजे होगा। इस दौरान जिलेभर से श्रद्धालु शामिल होंगे। यह शोभायात्रा मूर्ति स्थापना दिवस को लेकर निकाली जा रही है। जिसमें मां बगलामुखी की पावन ज्योति की अगुवाई में मां भगत संकीर्तन करते हुए शामिल होंगे। यह शोभायात्रा विभिन्न इलाकों से होते हुए मंदिर प्रांगण में संपन्न होगी।
वार्षिक समारोह
बाबा बालक नाथ मंदिर किशनपुरा चौक में वार्षिक समारोह का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। जिसकी शुरुआत हवन यज्ञ के साथ की जाएगी। इसके उपरांत दिनभर संकीर्तन मंडली के सदस्य बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे।
कीर्तन दरबार
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बाजार शेखां में कीर्तन दरबार का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा। जिसमें हजूरी रागी शबद गायन के साथ संगत को निहाल करेंगे। इस दौरान अतिथियों तथा रागी जत्थे के सदस्यों को सम्मानित भी किया जाएगा।
हवन यज्ञ
प्राचीन हनुमान मंदिर सूदां में हवन यज्ञ सुबह 7 बजे।
वैक्सीन कैंप
सिविल अस्पताल में वैक्सीन लगाने का कैंप सुबह 8:30 बजे से।
सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में वैक्सीन कैंप सुबह 9:00 बजे से।
अपाहिज आश्रम में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे से लगाया जाएगा।
सरकारी हेल्थ सेंटर दादा कॉलोनी में वैक्सीन लगाने का टाइम सुबह 9:00 से।
---------------------
श्री बालाजी कमेटी के 25 फ्री कैंप पूरे
जालंधर में श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर, बाजार शेखां द्वारा 25 फ्री वैक्सीन कैंप पूरे कर लिए गए। इस दौरान 421 लोगों को फ्री वैक्सीन लगाई गईं। मंदिर कमेटी के चेयरमैन राकेश जसूजा व सचिव अमित गुंबर की अध्यक्षता में लगाए गए कैंप दौरान डा. रमेश कंबोज, डा. जोगिंदर अरोड़ा व डा. अनिल कुमारी कंबोज विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने के लिए वैक्सीन के बाद बूस्टर डोज लगवाने का आह्वान किया।