Move to Jagran APP

जालंधर टुडे : शहर में आज कई स्थानों पर लगेंगे वैक्सीनेशन कैंप, जानिए और क्या खास है

जालंधर में 15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन की डोज लगाने को लेकर सेहत विभाग ने कमर कस ली है। इस क्रम में आज विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। जिसके तहत सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा।

By Vinay KumarEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 08:34 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 08:34 AM (IST)
जालंधर टुडे : शहर में आज कई स्थानों पर लगेंगे वैक्सीनेशन कैंप, जानिए और क्या खास है
जालंधर में आज कई स्थानों पर वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं 22 जनवरी को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

loksabha election banner

भगवान शनिदेव को समर्पित हवन यज्ञ आज

भगवान शनिदेव को समर्पित भगवान शनि उपासना तथा हवन यज्ञ का आयोजन शनिवार को शाम 7 बजे मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी होशियारपुर रोड में होगा। इस दौरान भगवान शनिदेव की उपासना करने के साथ-साथ संकीर्तन मंडल के सदस्य भजनों के साथ हाजिरी लगाएंगे। इस दौरान केवल वैक्सिन की दो डोज लगवा चुके श्रद्धालुओं का ही प्रवेश होगा।

हवन यज्ञ

प्राचीन हनुमान मंदिर सूदां में हवन यज्ञ सुबह 7 बजे

वैक्सीनेशन

15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन की डोज लगाने को लेकर सेहत विभाग ने कमर कस ली है। इस क्रम में शहर में शनिवार को विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। जिसके तहत सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा। इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे, सरकारी हेल्थ सेंटर धनोवाली, राधा स्वामी सत्संग घर जेल रोड, सरकारी हेल्थ सेंटर मकसूदां, अपाहिज आश्रम, सरकारी हेल्थ सेंटर काजी मंडी में फ्री वैक्सीन सुबह 9 बजे से लगाया जाएगा।

माघ मास का हवन यज्ञ

माघ मास को लेकर शहर में विभिन्न धार्मिक स्थानों में हवन यज्ञ जारी हैं। इस क्रम में मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में सुबह 7 बजे, प्राचीन शिव मंदिर गुड़ मंडी, श्री कृष्ण मंदिर छोटा अली मोहल्ला, प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में हवन एक सुबह 7:30 बजे से किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.