Move to Jagran APP

Jalandhar Today 6th August 2021 : फ्रेंड्स कॉलोनी में तीज सेलिब्रेशन दोपहर 2 बजे, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज

Teej Celebration in Jalandhar जालंधर में फ्रेंड्स कॉलोनी वडाला चौक में तीज सेलिब्रेशन का आयोजन दोपहर 2 बजे से होगा। इस दौरान महिलाएं तंबोला सहित फन गेम्स का आनंद लेंगी। कार्यक्रम में दो बजे से भीड़ जुटनी शुरू हो जाएगी।

By Vinay KumarEdited By: Published: Fri, 06 Aug 2021 08:41 AM (IST)Updated: Fri, 06 Aug 2021 08:41 AM (IST)
Jalandhar Today 6th August 2021 : फ्रेंड्स कॉलोनी में तीज सेलिब्रेशन दोपहर 2 बजे, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज
जालंधर में आज दोपहर दो बजे होगा तीज सेलिब्रेशन।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शुक्रवार, 6 अगस्त को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

loksabha election banner

शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पर आज होगी चर्चा

शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर बैठक का आयोजन शुक्रवार को नगर निगम के कांफ्रेंस हाल में होगा। स्ट्रीट लाइट एडहॉक कमेटी की दोपहर 3 बजे होने वाली बैठक में इस संबंध में अहम फैसलों पर चर्चा की जाएगी। जिसमें एडहॉक कमेटी के सदस्यों के अलावा नगर निगम के अधिकारी भी शामिल रहेंगे।

वैक्सीन टेंपल

अपाहिज आश्रम डीएवी कॉलेज में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा।

सिविल अस्पताल में वैक्सीन लगाने के कैंप का आगाज सुबह 9 बजे से होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से बचाव को लेकर जागरूक भी किया जाएगा।

- तीज सेलिब्रेशन

फ्रेंड्स कॉलोनी वडाला चौक में तीज सेलिब्रेशन का आयोजन दोपहर 2 बजे से होगा। इस दौरान महिलाएं तंबोला सहित फन गेम्स का आनंद लेंगी।

संकीर्तन

श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड में संकीर्तन शाम 5 बजे होगा।

प्रकाशोत्सव को लेकर सजाए दीवान

श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी के प्रकाशोत्सव को लेकर गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर सेंट्रल टाउन में कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ। कीर्तन दरबार का आगाज श्री गुरु ग्रंथ साहिब की इलाही बाणी के साथ किया गया। इसके उपरांत रागी जत्थों के सदस्यों ने एक के बाद एक कई मनमोहक शबद प्रस्तुत किए। मंच संचालन प्रबंधक कमेटी के महासचिव परमिंदर सिंह डिंपी ने किया।इस मौके पर प्रबंधक कमेटी के प्रधान चरणजीत सिंह, रजिंदर सिंह बेदी, बलजीत सिंह, गुरमिंदर सिंह, बलबीर सिंह, सर्बजीत सिंह, दविंदर सिंह, सरदूल सिंह, हरजिंदर सिंह, एडवोकेट बलदेव सिंही, मनविंदर सिंह, गुरजीत सिंह आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- Tokyo Olympics 2020: अमृतसर में मैच से पहले Gurjeet Kaur के गांव में बत्ती गुल, पिता ने आनन-फानन में किया जेनरेटर का इंतजाम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.