Move to Jagran APP

Jalandhar Today 16th August 2021 : शिव मंदिरों में आज होगा रुद्राभिषेक, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज

संक्रांति से सावन का महीना मनाने वाले शिव भक्तों के लिए आज ना सिर्फ सावन महीने का अंतिम दिन है बल्कि अंतिम व्रत भी आज के दिन ही रखा जाएगा। जिसे लेकर जहां शहर के मंदिरों में व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

By Vinay KumarEdited By: Published: Mon, 16 Aug 2021 06:24 AM (IST)Updated: Mon, 16 Aug 2021 06:24 AM (IST)
Jalandhar Today 16th August 2021 : शिव मंदिरों में आज होगा रुद्राभिषेक, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज
जालंधर में आज शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक होगा।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज सोमवार, 16 अगस्त को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

loksabha election banner

भगवान शिव मंदिरों में होगा रुद्राभिषेक

संक्रांति से सावन का महीना मनाने वाले शिव भक्तों के लिए आज ना सिर्फ सावन महीने का अंतिम दिन है, बल्कि अंतिम व्रत भी आज के दिन ही रखा जाएगा। जिसे लेकर जहां शहर के मंदिरों में व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं, वहीं श्रद्धालुओं ने भी व्रत का उद्यापन करने को लेकर पूरी तैयारी की हुई है। इस क्रम में प्राचीन शिव मंदिर गुड़ मंडी में रुद्राभिषेक सुबह 7 बजे होगा। इसी तरह प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में भगवान शिव का रुद्राभिषेक तथा शिवलिंग का श्रृंगार सुबह 7:30 बजे होगा।

वैक्सीन कैंप

सिविल अस्पताल में वैक्सीन लगाने का कैंप सुबह 9 बजे शुरू होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना महामारी से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा।

राशन वितरण समारोह

प्राचीन हनुमान मंदिर चौक सुदां में राशन वितरण समारोह का आयोजन सुबह 10 बजे होगा। इस दौरान जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया जाएगा।

संकीर्तन

श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड में संकीर्तन शाम 5 बजे होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.