Jalandhar Today 14th Januaryः जालंधर में आज संक्रांति पर गुरु घरों में होंगे समागम, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज
जालंधर में संक्रांति को लेकर 14 जनवरी को शहर के गुरु घरों में समागम होंगे। इस क्रम में गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर सेंट्रल टाउन में श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी शबद गायन के साथ संगत को निहाल करेंगे।
जालंधर, जेएनएन। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज वीरवार, 14 जनवरी को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।
संक्रांति को लेकर 14 जनवरी को शहर के गुरु घरों में समागम होंगे। इस क्रम में गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर सेंट्रल टाउन में श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी शबद गायन के साथ संगत को निहाल करेंगे। इसी तरह गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन में सुबह व शाम दोपहर के समागम किए जाएंगे जिसमें हजूरी रागी जत्थे के द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब की इलाही बाणी का उच्चारण सुबह 10 बजे से होगा। गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन मकर सक्रांति के समागम के उपरांत भव्य लंगर का आयोजन होगा।
- प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में मां बगलामुखी हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 8 बजे से होगा। इसी तरह मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में मां बगलामुखी हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 7.30 बजे से होगा। जिसमें जिले भर से श्रद्धालु पहुंच कर मां बगलामुखी यज्ञ में आहुतियां देंगे।
- सिविल सर्जन ऑफिस में कोरोना वैक्सिंग को लेकर बैठक दोपहर 2 बजे होगी। जिसमें लोगों को वैक्सीन लगाने को लेकर चर्चा की जाएगी।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें