Jalandhar Today 9th August 2021 : पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर भाटिया की प्रेस वार्ता आज, जानिए और क्या खास है आज
विधानसभा चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल द्वारा हलका इंचार्ज घोषित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही चुनावी हलचल भी तेज हो गई है। इसी क्रम में सेंट्रल विधानसभा हलके से टिकट को लेकर दावेदारी जता रहे पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया आज पत्रकारों के रूबरू होंगे।
जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज सोमवार, 9 अगस्त को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।
पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर की प्रेस वार्ता आज
विधानसभा चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल द्वारा रविवार को हलका इंचार्ज घोषित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही चुनावी हलचल भी तेज हो गई है। इसी क्रम में सेंट्रल विधानसभा हलके से टिकट को लेकर दावेदारी जता रहे पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया आज पत्रकारों के रूबरू होंगे। जिसे लेकर पंजाब प्रेस क्लब में सुबह 11.30 बजे पत्रकार वार्ता रखी गई है। बताया जा रहा है कि कमलजीत सिंह भाटिया पार्टी के कई कार्यकर्ता को साथ लेकर अपनी बात रखेंगे।
रुद्राभिषेक
सावन माह को लेकर प्राचीन शिव मंदिर गुड मंडी में रुद्राभिषेक सुबह 7 बजे किया जाएगा। इस दौरान पवित्र शिवालय को पंचामृत स्नान भी करवाया जाएगा।
वैक्सीन कैंप
सिविल अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना वायरस से खुद की रक्षा करने को लेकर भी जागरूक किया जाएगा।
संकीर्तन
प्राचीन शिव मंदिर वडाला चौक में संकीर्तन का आयोजन शाम 5 बजे होगा। जिसमें महिला संकीर्तन मंडली की सदस्य भगवान शिव की महिमा का गुणगान करेंगी। इस दौरान व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को विशेष प्रकार का प्रसाद भी वितरित किया जाएगा।